आज अगर बात करें देश की कुछ सबसे मुश्किल परीक्षाओं की तो इनमें यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) की परीक्षा का नाम काफी ऊपर देखने को मिलता है| आज इस परीक्षा को इंजीनियरिंग और मेडिकल की कई टॉप लेवल परीक्षाओं से भी ऊपर का स्थान मिला हुआ है और इसके लिए देश के लाखों की संख्या में छात्र कई सालों तक कड़ी मेहनत से तैयारी करते हैं|

यह परीक्षा काफी अधिक कठिन इसलिए हो जाती है क्योंकि इस परीक्षा को कुल 3 चरणों में लिया जाता है| इनमें पहले के दो लिखित चरणों को क्वालीफाई करने के बाद ही कैंडिडेट को तीसरे चरण के लिए सिलेक्ट किया जाता है| इनमें पहले के दो चरण प्री और मेंस कैंडिडेट को पहले क्वालीफाई करने होते हैं जिसके बाद इंटरव्यू के लिए उसका सिलेक्शन होता है|

ऐसे मैं अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको इसी इंटरव्यू के राउंड के हिसाब से तैयार किए गए कुछ सवाल लेकर आए हैं जो आपकी तैयारियों में आपकी काफी मदद कर सकते हैं…

सवाल: विश्व भर में सिन्थेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा देश है?
जवाब: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को सिंथेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है..

सवाल: भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थी?
जवाब: इंदिरा गाँधी.

सवाल: भूकंप की तीव्रता मापने वाली यंत्र को क्या कहते हैं ?
जवाब: रिक्टर पैमाना (Richter magnitude scale) भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना है.

सवाल: संविधान के किस संशोधन से मताधिकार आयु 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गई थी ?
जवाब: 61वां संशोधन.

सवाल: डंकन पैसेज किनके बीच स्थित है ?
जवाब: दक्षिणी और लिटिल अंडमान के बीच.

सवाल: मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ा भवन कौन सा है ?
जवाब: धान्यागार.

सवाल: भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां से मिलता है ?
जवाब: नर्मदा घाटी से.

सवाल राष्ट्रपति की मुत्यु होने या इस्तीफा देने पर राष्ट्रपति के कार्यालय का कार्यभार का पालन उपराष्ट्रपति कब तक करेंगे?
जवाब: अधिकतम 6 महीने की अवधि तक.

सवाल : भारत में राज्यपालों की नियुक्ति कौन करता है?
जवाब : अनुच्छेद 155 के अनुसार, राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है.

सवाल: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
जवाब: 3 मई को.

सवाल: भारत में मुख्य निर्वाचय अधिकारी बनने वाली प्रथम महिला थी?
जवाब: वी एस रमादेवी.

सवाल: भारत में उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को कम या ज्यादा करने का अधिकार किसे है?
जवाब: संसद, कानून बनाकर उच्च न्यायालय के न्याय सीमा को किसी भी केंद्र शासित प्रदेश तक विस्तार या केंद्र शासित प्रदेश को उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर कर सकती है.

सवाल: 9. किस संत ने अपने संदेशों के प्रचार के लिए सबसे पहले हिंदी का प्रयोग किया?
जवाब: रामानंद.

सवाल: भारत में सबसे पहले मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला राज्य कौन–सा है?
जवाब: मध्य प्रदेश.

सवाल: विजेताओं को पद्म पुरस्कार कौन देता है?
जवाब: भारत के राष्ट्रपति. (पद्म पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं. ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में दिए जाते हैं).

सवाल: भारत में तीसरा सबसे बड़ा पद्म पुरस्कार कौन सा है?
जवाब: मृत सागर या डेड सी.

सवाल: भारत की पहली महिला शासिका कौन थी?
जवाब: रजिया सुलतान.

सवाल : भारत में सबसे पहले किसका आधार कार्ड बना था?

जवाब : सितंबर 29, 2010 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के उपस्थिति में रंजना सोनावने का पहला आधार कार्ड बना था|

 

By Akash