दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी…!
पहली लड़की- आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी…!
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं…!
दूसरी लड़की- क्यों क्या हुआ…? तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या…?

पहली लड़की- नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का,
मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी…!
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा- क्यों, ऐसा क्या हो गया…?
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है…?
पहली लड़की- अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया,
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है…!

मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं…!
डाक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे…!

 

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।

दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से)- आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान)- गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक)- गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो..

 

पप्पू डॉक्टर के पास मेडिकल चेकअप करवाने गया।
डॉक्टर ने पप्पू का पूरा चेकअप किया फिर बोला-बहुत दुःख भरी खबर है
आपकी एक किडनी फ़ैल हो गई है !
यह सुनकर पप्पू रोने लगा बहुत ही रोया

डॉक्टर ने काफी देर ढाढस बंधाया,
तब जाकर कहीं शांत हुआ।
फिर बोला- ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ??
डॉक्टर बेहोश

आलसी लड़का- पापा एक ग्लास पानी लाना
पापा- खुद उठ के ले ले
लड़का- प्लीज, दे दो ना पापा
पापा – अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं।
समझ में नहीं आता है क्या?

महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुट्टी चाहिए,
क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेना शुरू कर दिया है।

 

मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई…
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़…

संता- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया।
बंता- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
संता- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
बंता- किसने मारा?
संता- सूरज की मम्मी ने..

By Akash