बॉलीवुड की गलियों में कलाकारों की निजी जिंदगी भी दर्शकों के लिए काफी खास होती हैं। अपने पसंदीदा कलाकारों की जिंदगी के बारे में जानने के लिए दर्शक हमेशा ही उत्सुक बने रहते हैं। ऐसे में जब उन्हें अपने पसंदीदा एक्टर्स के बारे में जानने का कोई भी मौका मिलता हैैं तो वे बिना देर किए ही जानने में जुट जाते हैं। ऐसे में आज हम जिन अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपने देश के लड़कों को छोड़ विदेशी लड़कों को अपना जीवनसाथी बनाया हैं।

श्रिया सरन

आपको अजय देवगन की फिल्म दृश्यम तो याद होगी ही। इस फिल्म से हर किसी के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली श्रिया सरन ने भी एक विदेशी को अपनी जीवनसाथी बनाया है। आपको बता दें कि रूसी टेनिस प्लेयर एंड्रे कोसचीव और श्रिया सरन ने 2018 में राजस्थान में शादी कर ली।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस में शामिल प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से शादी कर ली। आपको बता दें कि गुडइनफ अमेरिकी कंपनी में एक अहम पद पर हैं। शादी के बाद से ही प्रीति जिंटा को फिल्मी दुनिया से दुर ही देखा गया हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शामिल प्रियंका चोपड़ा भी विदेशी दुल्हन बनी हैं। आपको पता ही होगा कि साल 2018 में मशहूर अमेरिकन सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ प्रियंका ने शादी रचा ली।

राधिका आप्टे

डिजिटल सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से हर किसी के दिल में छाई रहने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी लंदन बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की हैं।

सेलिना जेटली

बॉलीवुड का जाना माना नाम सेलिना जेटली ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना शादी के बाद से ही अपने पति और परिवार के साथ ऑस्ट्रिया में ही रहती हैं। शादी के एक साल बाद सेलिना ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया, इसके 5 साल बाद सेलिना ने फिर जुड़वा बेटों को जन्म दिया, लेकिन इनमें से एक बेटे की मौैत हो गई।

 

By Rubi