हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग करते हुए
जीजा – वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खुबसूरत हो…
साली – जीजू आप बड़े वो हो.
जीजा – अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खुबसूरत कैसे हो? आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली – फोटोशॉप और कैमरा फ़िल्टर.जीजा बेहोश…

संता- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
बंता- मैं अपनी बीवी को भी लाऊँगा
संता- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा.
बंता- भाई मैं तो शेर को बचाऊँगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं…

अध्यापक ने कक्षा में पूछा:
सीनियर और जूनियर में क्या अंतर है?
केवल हमारे एडमिन ने हाथ खड़ा किया..
शिक्षक ने कहा: शाब्बास बेटा, बताओ?
एडमिन: सर, जो समुद्र के पास रहता हो वो सीनियर (see-near),
और जो चिड़ियाघर के पास रहता हो वो जूनियर (zoo-near)!

सरकार कहती है 1 लड़की ने पढ़ाई कर ली
तो घर के 4 लोगों को शिक्षित बनाती है…
पर……लडकी के पढते समय कालेज़ के
40 लडके फेल हो जाते हैं उसका क्या?

प्रेमिका- मैं तुम्हारे लिए आग पर चल सकती हूं, नदी में कुद सकती हूं।
प्रेमी- मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं,
क्या तुम मुझसे मिलने आ सकती हो
प्रेमिका- पागल हो क्या, धूप देखी है कितनी तेज है, मैं काली पड़ गई तो

लड़की- सारे लड़के मुझे घूरते रहते हैं और…..
एक तुम हो कि मुझे देखते भी नहीं….
क्या मैं खूबसूरत नहीं हूं….?
लड़का- तुम बहुत सुंदर हो और….
ना जाने तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड होंगे….

बस यही सोचकर नहीं देखता….!
अब लड़की इस सोच में डूबी हुई है कि….
वह मेरी तारीफ कर रहा था या मेरे करैक्टर पर शक….!!

 

पति- यूरोप के एक विद्वान ने लिखा है कि….
जो आदमी जितना बेवकूफ होता है….
उसे उतनी ही सुंदर पत्नी मिलती है….!
पत्नी- रहने दो जी….!
मेरी तारीफ करने के सिवा आपको कोई काम नहीं है क्या….!!

 

देश के युवाओं के लिए संदेश…..
अगर तुम देश बदलना चाहते हो तो….
अभी बदल डालो….!
अगर शादी हो गई तो…..
तुम देश क्या…. टीवी का चैनल भी नहीं बदल पाओगे….!!

लड़का (लड़की से)- तुम मेरे सपनों में…..
ख्वाबों में…. जज्बातों में रहती हो….!
लड़की- भैया…. तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है….
मैं तो दिल्ली में रहती हूं….!!


शादी के बाद सोनम सहेली से मिली….!
सहेली- क्या बात है….
शादी के बाद परेशान सी रहने लगी हो….?
सोनम- क्या बताऊं यार….
काम करूं तो मेरी सांस फूल जाती है और….
ना करूं तो कमबख्त सास फूल जाती है….!!

कुछ कॉलेज की लड़कियों ने….
कॉलेज प्रशासन के खिलाफ स्ट्राइक रख दी….!
लड़के भी उनका साथ देने लगे…..!
लड़कियां बोलीं- हमारी मांगे….पीछे से लड़के बोले- सिंदूर से भरो…..!
फिर लड़की बोलीं- जो हमसे टकराएगा….
लड़के बोले- पतिदेव कहलाएगा….!!

संता गांव में घूम रहा था….
अचानक एक लड़का भागा हुआ आया बोला-
गांव में बाढ़ आ गई है….
पानी तुम्हारे घर में घुस रहा है….!
संता (लड़के को थप्पड़ मारते हुए)- ओए साले….
झूठ क्यों बोलता है… घर की चाबी तो मेरे पास है…..!!

एक बार संता समंदर में दही डाल रहा था तो….
बंता ने पूछा कि क्या कर रहे हो….?
संता- लस्सी बना आ रहा हूं….!
बंता- तेरी इन्हीं हरकतों से लोग हम पर हंसते हैं….!
इतनी लस्सी क्या तेरा बाप पिएगा….??

By Akash