कितनी अजीब दुनिया हैं….
जहाँ औरतें दूसरी औरतों की….
शिकायते करते नहीं थकतीं….
जबकि पुरूष दूसरी औरतों….
की तारीफ करते नहीँ थकते….!
पुरुष सच में महान हैं….!!

सास- मैंने कितनी बार कहा है बहू की…..
बिंदी लगा कर बाहर जाया करो….!
बहू- पर जींस-टॉप पर बिंदी कौन लगाता है माँ जी….?
सास ने नहले पर दहला मार कर बोली-
मैंने कब कहा कि जींस पर लगा…..
माथे पर लगा कर…. बहु रानी….!!

 

संता- शादी के कार्ड में वर-वधु के नाम के आगे…
लिखे चि. और सौ. का क्या मतलब होता है…?
बंता- पता नहीं, तू ही बता दे…?
संता- इसका मतलब होता है कि…..
शादी के बाद जब पत्नी उसे ‘सौ’ सुनाएगी तब…..
पति ‘चि’ भी नहीं करेगा…!!

 

कुछ अमीरों की चर्चा…..
किसी ने कहा मेरा बाथरूम 10 लाख का है तो….
किसी ने कहा 20 लाख का है… तो किसी ने कहा 50 लाख का….
और जब यही बात एक गांव के आदमी से पूछी गई तो….

उसने बताया कि मैं जहां सुबह लोटा लेकर जाता हूं…..
उस खेत की कीमत 7 करोड़ है और….
ऐसे बाथरूम तो हम रोज बदल देते हैं…..!!

 

इसे कहते हैं स्मार्ट पति…..पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था….
पत्नी- मैं पूरा घर संभालती हूं….किचन संभालती हूं….
बच्चों को संभालती हूं…तुम क्या करते हो….?
पति- मैं खुद को संभालता हूं….तुम्हारी नशीली आंखें देखकर….
पत्नी- आप भी ना…. चलो….
क्या बनाऊं…. आपकी पसंद का….!!

 

एक पार्टी में चूहे ने चार पैग लगा लिए….
बिल्ली- आज पार्टी ना होती तो मैं तुझे खा जाती…..!
चूहा- चल रवाना हो जा…. नहीं तो….
लोग कहेंगे कि दारू पीकर औरत को पीट दिया…..!!

 

संता की मज़ाकिया बीवी
संता :- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता :- कैसे ?
संता :- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”

 

ता बंता के घर गया।
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी।
फोटो देखकर संता बोला :-
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी हैं।
संता की बात सुनकर बंता बोला :- कहाँ हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी!!

टीचर :- संता बताओ लडकिया दुपट्टा क्यों ओढ़ती है।
संता :- विज्ञान के कारण।
टीचर :- वो कैसे ?
संता :- विज्ञान के हिसाब से,
खाने पीने की चीजो को ढककर रखना चाहिए।

 

हार्ट अटैक
जैसी हालत होती है
जब कोई कहता है
तेरे बारे में एक बात
पता चली है!

 

लड़का- रोटी गोल बना लेती हो?
लड़की- नहीं बनती मेरे से…
लड़का- मैं तो बना लेता हूं
लड़की- कैसे?
लड़का- कटोरे से काट के…!!!

 

सेठ (नौकर से)- जरा देखना तो कितना टाइम हो रहा है?
नौकर- मुझे टाइम देखना नहीं आता
सेठ- अच्छा कोई बात नहीं,
यह देखकर बताओ कि बड़ी सूई कहां है
और छोटी सूई कहां है?
नौकर- दोनों सूइयां घड़ी में हैं

एक सत्संग के दौरान संत प्रवचन करते हुए..
संत- जो इस जन्म में नर है वो अगले जन्म में भी नर ही
होगा और जो इस जन्म में नारी है वो अगले जन्म में भी नारी होगी.
इतने में एक बुढ़िया उठ कर जाने लगी…

संत- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
बुढ़िया- जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है तो
सत्संग सुन कर क्या फायदा

 

By Akash