एक बार की बात है एक लड़के को एक लड़की से प्यार हुआ…!
देर रात को लड़का रोज लड़की को फोन किया करता था….
एक बार फोन लड़की की मम्मी ने उठा लिया….!
लड़का धोड़ा घबराते हुए बोला- आंटी जी पायल है क्या…?
आंटी ने झट से जवाब दिया- हाँ है न दोनों पैरों में है और चप्पल भी है…!!

पत्नी- जानू अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे….?
पति- तब मैं भी मर जाऊंगा…!
पत्नी- ऐसा क्यों…?
पति- मेरी जान कभी-कभी ना ज्यादा खुशी भी
जानलेवा हो सकती है…!!

 

लड़की- जानू मैं तुमसे बहुत नाराज हूँ
लड़का- क्यों डार्लिंग ऐसा क्यों
लड़की- क्योंकि तुम बहुत ही गंदे हो
लड़का- मैंने ऐसा क्या किया मेरी जान
लड़की- तुम तो मुझे मनाते भी नहीं हो
लड़का- तो तू क्या दिवाली है जो मनाऊँ

 

लड़कियों से कभी प्यार न करना क्योंकि..
दिखती तो हैं हीर की तरह,
पर लगती हैं खीर की तरह,
हमारे दिल में चुभती हैं तीर की तरह,
और अंत मैं छोड़ जाती हैं एक फकीर की तरह…!!

 

ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार…
तेरी गर्लफ्रेंड गयी बाजार…
उसको मिल गया दूसरा यार….
उसके साथ वो हो गयी फरार….
अब तू बैठ के मक्खी मार…
क्योंकि मै ही था वो कमीना यार…!!

 

मोदी जी ने गर्भवती महिलाओं को 6000 की सहायता
देने का ऐलान किया है इधर गांव में….
साली- जीजा जी हमने जूते छिपा दिये हैं
जीजा- जूते वापस तो दे दो अब

साली- नहीं मैं तो दो हजार लूंगी
जीजा का दोस्त- दो हजार का क्या करोगी,
बोलो तो सरकार से 6000 दिलवा दूं….!!

 

गर्लफ्रेंड- अब हम बहुत ज्यादा बदनाम हो गए हैं,
अब हमें शादी कर लेनी चाहिए…!
बॉयफ्रेंड- लेकिन ये तो बता इतनी बदनामी के
बाद हमसे शादी करेगा कौन….??

 

ये इश्क नहीं आसान…
बस इतना समझ लीजिए कि
सोशल मीडिया का जमाना है….
और….. खुद को ब्लॉक होने से बचाना है…..!!

 

संता- यार हम लोग हिन्दी बोलतें है….!
इंग्लिश बोलतें है…!
लेकिन मैथ क्यो नही…?
बंता- ज्यादा 3-5 मत कर 9-2-11 होजा….
वरना 4-5 मार दूंगा तो….
36 के 6 रह जाएगा…. समझा….!!

जिस तरह से बैंक रोज नये-नये चार्ज लगा रहे हैं, वह दिन दूर नहीं…
जब आप अपने बैंक के सामने से निकलेंगे और
आपका फेस CCTV में आ गया तो आपके…..
खाते से ₹101 मुंह दिखाई के काट लिए जाएंगे…!!

 

पप्पू के दांत में कीड़ा लग गया….
वो चिरकुट बाबा के पास गया और इलाज़ पूछा…!
चिरकुट बाबा- चार दिन तक शाम को दारू के साथ नमकीन लो….
और पांचवें दिन सिर्फ दारू लेना, कीड़ा जरूर निकल जाएगा….!
पप्पू ने चार दिन तक दारू नमकीन लिया और पांचवें दिन सिर्फ दारू….
कीड़ा बाहर निकला और बोला- आज नमकीन नहीं है क्या….!!

 

जापान ने 5G सिम भी लांच कर दी….!
चीन ने शीशे का पुल बना दिया और हमारे भारत के युवा,
अभी पेड़ पर दिल खुरच कर उसमें तीर घुसाकर
लिख रहे हैं, “कलुआ लव चिंकी”

एक अनपढ़ नेता हेल्थ मिनिस्टर बन गया और बनते ही
मीडिया के साथ एक हॉस्पिटल में रेड कर दी….!
उसने देखा कि 2 पेशेंट को ऑक्सीजन सिलिंडर लगाया गया
था और तीसरे को नहीं.

मिनिस्टर ने अकड़ से पूछा- “2 मरीज CNG पर हैं, तीसरा क्यों नहीं”?
डॉक्टर ने मिनिस्टर को ऊपर से नीचे तक देखा
और शांति से बोला, “सर…ये पेट्रोल से चल रहा है”.

By Akash