देश के लाखों युवा हर साल दिलों में आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बनने के सपने को लेकर देश की मशहूर यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (UPSC) का हिस्सा बनते हैं और इतना ही नही बल्कि वो इस परीक्षा के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत भी करते हैं| यह परीक्षा काफी कठिन इसलिए भी हो जाती है क्योंकि इसे कुल तीन चरणों में बांटा गया है| इनमे पहले के दो लिखित चरण होते हैं जिनके नाम प्री और मेंस होते हैं और उसके बाद इंटरव्यू का राउंड आता है जिसके लिए लिखित क्वालीफाई करने के बाद कैंडिडेट को सेलेक्ट किया जाता है|

आज ऐसे में हम आपको अपनी इस पोस्ट के जरिये कुछ ऐसे ही सवाल बताने जा रहे है जो के इस अंतिम इंटरव्यू के राउंड में आपकी काफी मदद करने वाली हैं| बता दें के इस इंटरव्यू में जनरल नॉलेज और रीजनिंग के काफी पेचीदा सवाल पूछे जाते हैं जिस वजह से इनका जावाब कभी कभी काफी मुश्किल भी हो जाता है| तो चलिए हम आपको इस इंटरव्यू राउंड में पूछे गये ये सवाल बताते हैं…

सवाल : ’राजकोषीय घाटा’ से क्या तात्पर्य है?

जवाब : ’राजकोषीय घाटा’ का तात्पर्य बजटीय घाटे का योग और सरकार का बाजार ऋण तथा दायित्व है|

सवाल : भारतीय रिजर्व बैंक किस बैंक के माध्यम से भारत के विदेश व्यापार का वित्त पोषण करने के लिए मदद करता है?

जवाब : भारतीय रिजर्व बैंक एक्जिम बैंक के माध्यम से भारत के विदेश व्यापार का वित्त पोषण करने के लिए मदद करता है|

सवाल : पूरे विश्व में कौन सा ऐसा देश है जहां पर खेती नहीं होती है ?

जवाब : पूरे विश्व में सिंगापुर ऐसा देश है जहां पर एक भी खेत नहीं है।

सवाल : ऐसा कौन सा प्राणी है जो नर से मादा बन जाता है?

जवाब : ऑक्टोपस और छिपकली ऐसे प्राणी है जो नर से मादा बन जाते है|

सवाल : 10 रुपए में ऐसी क्या चीज खरीदी जा सकती है जिससे पूरा कमरा भर जाता है?

जवाब: 10 रुपए में अगरबत्ती खरीद कर उसके धुंए से पूरा कमरा भरा जा सकता हैं।

सवाल : भारत में हरित क्रांति के जनक कौन है?

जवाब : भारत में हरित क्रांति के जनक एम. एस. स्वामीनाथन है?

सवाल : कार्बन डेटिंग द्वारा किसके आयु का निर्धारण करते है?

जवाब : कार्बन डेटिंग द्वारा जीवाश्म के आयु का निर्धारण किया जाता है|

सवाल : स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?

जवाब : सी. राजगोपालाचारी स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे|

सवाल : प्रथम भारतीय फ़िल्म |राजा हरिश्चंद्र| के निर्माता कौन थे ?

जवाब : प्रथम भारतीय फ़िल्म |राजा हरिश्चंद्र| के निर्माता दादा साहेब फाल्के थे|

सवाल : असमिया भाषा में मुद्रित प्रथम पुस्तक के लेखक कौन थे?

जवाब : असमिया भाषा में मुद्रित प्रथम पुस्तक के लेखक आत्माराम शर्मा थे|

सवाल : बीजागणित के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए किसे जाना जाता है ?

जवाब : बीजागणित के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए भास्कर को जाना जाता है|

सवाल : वह क्या है जो मर्द में दो और औरत में तीन होते है ?

जवाब : अक्षर, जो के मर्द शब्द में दो होते हैं और औरत शब्द में तीन होते है|

By Akash