Enthusiastic businessman and businesswoman discussing company business, talking about new project, sharing ideas during meeting sitting at office desk near big window with urban cityscape, side view

देश की कुछ सबसे कठिन परीक्षाओं की अगर बात करें तो यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की आईएएस(IAS) और आईपीएस (IPS) की परीक्षा का नाम काफी ऊपर नजर आता है| हर साल लाखों कैंडीडेट्स इस परीक्षा को देते हैं और कई सालों तक इसके लिए वो कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी भी करते हैं| एक-दो नहीं बल्कि कुल 3 चरणों में कराई जाने वाली यह परीक्षा इसलिए भी काफी अधिक कठिन हो जाती है क्योंकि एक इंटरव्यू के फ़ार्म में इसका तीसरा और अंतिम चरण रखा जाता है|

बात करें अगर इंटरव्यू की तो इसमें कैंडिडेट से एकेडमिक से हटकर रिजनिंग और जीकै से जुड़े पेचीदा सवाल पूछे जाते हैं जिनके उत्तर कई बार काफी सरल होते है पर कैंडिडेट्स इनसे कन्फ्यूज़ हो जाते है| ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे सवाल ही बताने जा रहे हैं आपके इस इंटरव्यू की तैयारियों में आपकी काफी मदद करने वाले हैं…

सवाल : कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को किसकी स्मृति में समर्पित किया गया?

जवाब : कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल (शैल स्मारक) को स्वामी विवेकानन्द की स्मृति में समर्पित किया गया|

सवाल : प्रसिद्ध उद्दरण “सरकार जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिए” किसने दिया था?

जवाब : अब्राहम लिंकन नें प्रसिद्ध उद्दरण “सरकार जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिए” दिया था|

सवाल : चीनी यात्री फाहियान किस गुप्त शासक के शासनकाल के दौरान भारत आया था?

जवाब : चीनी यात्री फाहियान चन्द्रगुप्त II के शासनकाल के दौरान भारत आया था|

सवाल : गुप्त शासन के दौरान कौन एक महान खगोलविज्ञानी तथा गणितज्ञ था?

जवाब : गुप्त शासन के दौरान आर्यभट एक महान खगोलविज्ञानी तथा गणितज्ञ था|

सवाल : युद्ध में साहस और पराक्रम के प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैनिक अलंकरण क्या है?

जवाब : परमवीर चक्र, युद्ध में साहस और पराक्रम के प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सैनिक अलंकरण है?

सवाल : संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी कौन सी राज्य है?

जवाब : संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर है|

सवाल : संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा कौनसी नदियाँ बनाती हैं?

जवाब : संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा गंगा और ब्रह्मपुत्र बनाती हैं|

सवाल : किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है?

जवाब : अमीर खुसरो को सितार और तबले का जनक माना जाता है|

सवाल : विख्यात महाकाव्य ‘महाभारत’ के रचयिता कौन है?

जवाब : विख्यात महाकाव्य ‘महाभारत’ के रचयिता वेदव्यास है|

सवाल : दो बार उपराष्ट्रपति तथा एक बार राष्ट्रपति बनने वाले शख्स का नाम क्या है?

जवाब : डॉ. एस राधाकृष्णन दो बार उपराष्ट्रपति तथा एक बार राष्ट्रपति पद का कार्यभार सम्भाल चुके है|

सवाल : ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन‘ पुस्तक के लेखक कौन थे?

जवाब : चार्ल्स डार्विन, ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन‘ पुस्तक के लेखक थे|

सवाल : जिस बॉटल में फेविकोल आता है वह उसमे क्यों नहीं चिपकता?

जवाब : फेविकोल हवा के संपर्क में आने के बाद ही चिपकना शुरू होता है।

By Akash