आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) जैसे पदों पर रहकर देश का कार्यभार संभालने का सपना अपने जीवन में कभी ना कभी हर कोई जरूर देखता है| पर अपने सपने के लिए जी जान लगाकर मेहनत करने और उसे सच कर दिखाने वाले कुछ ही ऐसे होते हैं| देश के लाखों की संख्या में कैंडिडेट आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बनने के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की परीक्षा का हिस्सा बनते हैं| कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत से तैयारी भी करते हैं और रात दिन इसके लिए एक करने को भी तैयार रहते है|

यह परीक्षा काफी अधिक कठिन इसलिए हो जाती है क्योंकि इसे पास करने के लिए कैंडिडेट को एक दो नहीं बल्कि पूरे 3 चरणों से गुजरना पड़ता है| जिनमें कैंडिडेट को पहले के दो चरण लिखित तौर पर देने के बाद तीसरा चरण इंटरव्यू का देना होता है|

ऐसे में अपनी इस पोस्ट में आज हम आपको कुछ ऐसे सवाल बताने जा रहे हैं जो इसी इंटरव्यू के राउंड मैं आपसे पूछे जा सकते हैं| तो चलिए डालते हैं इन सवालों पर एक नजर…

सवाल : सती प्रथा का विरोध किसने किया था?

जवाब : सती प्रथा का सर्वाधिक विरोध राजा राम मोहन राय ने किया था।

सवाल : प्रथ्वी का सबसे भीतर वाला भाग कोर किसका बना होता है बताइये?

जवाब : प्रथ्वी का सबसे भीतर वाला भाग लोहा और निकिल से बना होता है।

सवाल :‘अमृत बाजार पत्रिका’ का प्रकाशन किस वर्ष प्रारंभ किया गया?

जवाब : ‘अमृत बाजार पत्रिका’ का प्रकाशन सन 1868 में किया गया।

सवाल : एक लड़की को देख आदमी ने कहा इसकी माता के पिता मेरे ससुर हैं, तो ऐसे में लड़की उस शख्स की कौन है?

जवाब : लड़की उस आदमी की बेटी है|

सवाल : कौन सी नदी अपना रंग बदलती रहती है?

जवाब : कोलंबिया में बहने वाली कैनो क्रिस्टल्स नदी रेनबो के इफ़ेक्ट के चलते रंग बदलती है|

सवाल : एक जीवाश्म पक्षी का नाम बताएं जो एक पक्षी की तरह दिखता है लेकिन सरीसृप (reptile) के जैसी अन्य विशेषताएं होती हैं?

जवाब : ऐसे एक जीवाश्म पक्षी का नाम आर्कियोप्टेरिक्स (Archaeopteryx) है|

सवाल : गोवा को भारतीय गणराज्य में किस वर्ष विलय किया गया था?

जवाब : साल 1961 में गोवा को भारतीय गणराज्य में विलय किया गया था|

सवाल : किस मिट्टी को रेगुर मिट्टी के नाम से जाना जाता है ?

जवाब : काली मिट्टी को रेगुर मिट्टी के नाम से जाना जाता है|

सवाल : सबसे अधिक क्रोमोसोम किसमें पाया जाता है?

जवाब : टेरिडोफाइट्स में सबसे अधिक क्रोमोसोम पाए जाते है|

सवाल : कूलिज नलिका का प्रयोग क्या उत्पन्न करने के लिए किया जाता है?

जवाब : कूलिज नलिका का प्रयोग एक्स किरणें उत्पन्न करने के लिए किया जाता है|

सवाल : पायरोमीटर किसे मापने में प्रयुक्त किया जाता है?

जवाब : पायरोमीटर उच्च तापमान को मापने में प्रयुक्त किया जाता है|

सवाल : यदि एक पेंडुलम से दोलन करने वाली घड़ी को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाएं तो घड़ी में क्या परिवर्तन होगा?

जवाब : वह पेंडुलम से दोलन करने वाली घड़ी चन्द्रमा पर जाने के बाद सुस्त हो जाएगी|

सवाल : केले के फल में बीज नही होता है,तो उसका पेड़ कैसे उग जाता है?

जवाब : केले के पौधे के नीचे ही उसके बीज पाए जाते हैं जिसके नीचे लगभग 3 से 5 बीच्ज पाए जाते है|

By Akash