टीवी की लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है  और भारतीय सिंह ने  आज इंडस्ट्री में जो भी मुकाम हासिल किया है उसके लिए भारती ने अपने जीवन में कठिन संघर्ष किए हैं और अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज भारती टीवी इंडस्ट्री और लोगों के दिलों पर राज कर रही है| भारती सिंह ने अपने कैरियर में  कई कॉमेडी शोज में काम किया है और  अपने  बेहतरीन कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने में कामयाब हुई है  और मौजूदा समय में भारती सिंह छोटे पर्दे की एक जानी-मानी कॉमेडियन और टीवी होस्ट बन चुकी है|

इन दिनों भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी के सबसे पॉपुलर डांस रियलिटी शो “डांस दीवाने ” को  होस्ट कर रही हैं और  इस शो के चलते भारती सिंह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं और इसी बीच भारती  सिंह ने  अपना वजन घटाकर हर किसी को हैरान कर दिया है और हाल ही में भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक ट्रांसफॉरमेशन की  खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर में भारती सिंह पहले से काफी ज्यादा फिट  और ग्लैमरस नजर आ रही हैं  और अपने इस  ट्रांसफॉरमेशन के चलते इन दिनों भारती सिंह  काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है|

बता दे भारती सिंह अपने खानपान को लेकर  सख्ती बरत कर और घंटों जिम में पसीना बहाकर   खुद को पूरी तरह से ट्रांसफार्म कर लिया है और हाल ही में भारती सिंह ने अपने इस ट्रांसफॉरमेशन की स्टोरी एक मीडिया वेबसाइट पर साझा की है  और भारती सिंह ने बताया है कि ,”  मैंने अपना वजन 91 किलो से घटाकर 76 किलो कर लिया है  और यह देख कर मैं खुद हैरान हूं कि मैंने इतना ज्यादा अपना वजन कैसे कम कर लिया लेकिन मैं बेहद खुश भी हूं क्योंकि अब मैं पहले से ज्यादा सेहतमंद और फिट महसूस कर रही  हूँ  और अब मेरी सांस भी नहीं चढ़ती और मैं काफी हल्का हल्का महसूस करती हूं”|

भारती सिंह ने  आगे कहा की ,”  अब मेरा  डायबिटीज और अस्थमा भी कण्ट्रोल में रहता है और मैं  सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर की 12 बजे तक कुछ भी नहीं खाती हूं और मैं 12 बजे के बाद ही खाना खाती हूं| भारती सिंह ने कहा कि जब मेरी उम्र 30 32 साल थी तब मैं बहुत ज्यादा खाना खाया करती थी लेकिन जब से मैंने अपनी बॉडी पर समय  देना  स्टार्ट किया है तब से सब कुछ सब कुछ सही हो गया है|

साथ ही  भारती सिंह ने कहा कि “अब जब मैं खुद को स्क्रीन पर देखती हूं तो  मुझे काफी अच्छा फील होता है”|   भारती सिंह ने आगे कहा कि मेरा डाइट करना और खाना कंट्रोल करना मेरे पति  हर्ष को अच्छा नहीं लगता  और वह इससे खुश नहीं रहते  और  भारती ने कहा कि वह मेरे पेट के साथ खेलते थे  और बार-बार यही कहते थे कि मैं नहीं आखिर बाहर का खाना खाना क्यों छोड़ दिया|

साल 2017 में हुई भारती की शादी

 

गौरतलब है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी रचाई थी और शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को करीब 7 सालों तक डेट  किया था और इन दोनों की मुलाकात कॉमेडी रियलिटी शो कॉमेडी सर्कस के दौरान हुई थी और यही से  दोनों के बीच  नजदीकियां बड़ी और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे से शादी रचाने का फैसला किया और आज भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर रोमांटिक जोड़ी होने से एक मानी जाती है|

By Anisha