भारतीय क्रिकेट टीम के दमदार ओपनर शिखर धवन आज देश दुनिया में अपनी तगड़ी पहचान बना चुके है और आज इनकी एक बहुत बड़ी फैन फालोविंग भी मौजूद हैं| पर आज हम आपको इनके करियर से जुड़ी नहीं बल्कि इनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर से रूबरू कराने जा रहे हैं| बता दे शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके चलते शिखर धवन अब सुर्खियों में नजर आ रहे हैं|

इंस्टाग्राम पर आयशा ने एक बेहद ही लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने तलाक के बारे में बात की है और साथ ही इस बात का भी जिक्र किया है के 2 बार तलाक लेने के बाद उन्हें कैसा महसूस होता है| बताते चलें आयशा मुखर्जी और शिखर धवन ने साल 2012 में एक दूसरे से शादी की थी|

अगर उन दिनों की बात करें तो शिखर धवन को आयशा से शादी करते वक्त काफी कंट्रोवर्सी से गुजारना पड़ा था क्योंकि आयशा की उम्र शिखर से लगभग 10 साल अधिक थी| शादी से आयशा साल 2014 में एक बेटे की मां बनी थी जिसका नाम जोरावर धवन है| बताते चलें कई बार बातचीत के दौरान शिखर ने इस बात का भी जिक्र किया है के कैसे आयशा के जिंदगी में आने के बाद उनकी जिंदगी में बदलाव आए हैं|

धवन की बात करें तो अभी तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तलाक को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है और ना ही आयशा के पोस्ट शेयर करने से पहले उन्हें बारे में कोई बयान देते देखा गया है| हालांकि कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थी के सोशल मीडिया पर इन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो जरूर किया था| इसके अलावा कुछ वक्त पहले शिखर की सभी तस्वीरें भी आयशा ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट की थी|

अब अगर बात करें आयशा के शेयर किए गए पोस्ट की तो अपने पोस्ट में उन्होंने ऐसा लिखा है के उनका तलाक एक बार हो चुका है और उनका बहुत कुछ दूसरी बार दांव पर लगा है| उन्हें बहुत कुछ साबित करना था पर जब उनकी दूसरी शादी टूटी तो उनके लिए यह काफी डरावना अनुभव रहा| उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा क्यों उनके लिए तलाक एक गंदा शब्द था लेकिन बाद में जब खुद उनका दो बार तलाक हुआ तो काफी डर गई थी और साथ ही उन्हें ऐसा भी लगने लगा था क्यों नाकाम हो गई हैं|

आगे आयशा ने लिखा के तलाक के बाद है ऐसा महसूस हुआ था के सभी को उन्होंने नीचा दिखाया है और वह काफी स्वार्थी हैं| साथ ही ऐसा भी लगा अपने माता-पिता को वह निराश भी कर रही हैं और बच्चों को भी नीचा दिखा रही हैं| इनके अलावा उनके मन में ऐसा ख्याल भी आए थे यह कहीं ना कहीं ईश्वर का भी उन्होंने अपमान किया है|अभी की कहे तो शिखर धवन पत्नी आयशा के किए गए इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं और फैन्स लगातार उनसे ऐसे सवाल कर रहे हैं के क्या वो और आयशा अलग होने वाले हैं|

हालांकि अभी तक शिखर की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है नहीं सोशल मीडिया पर उन्होंने कोई अपडेट शेयर की है|

By Akash