आजकल  के ज़माने में हर आदमी अपने काम काज के चक्कर में इस कदर  व्यस्त हो गया है की  आदमी हँसना मुस्कुराना तो बिल्कुल भूल सा गया है जिस वजह से लोग तनावग्रस्त होते जा रहे है और कभी कभी ज्यादा तनाव लेना भी हमारे सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए रोजाना की तरह आज एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये  है  जिन्हें पढने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी| तो इसी के साथ चलिए बिना किसी देरी के इन जोक्स को पढ़ते हैं और हंसी मजाक का सिलसिला शुरू करते हैं.

पप्पू – पुरुष की आखिरी गुरु उसकी पत्नी होती है…!
गप्पू – वो कैसे…?
पप्पू – क्योंकि, उसके बाद ना तो, उसको किसी
ज्ञान की आवश्यकता होती है और ना ही
किसी का ज्ञान काम आता है…!

एक शराबी अपने दोस्त से…
आज तब तक पीएंगे जब तक वो सामने वाले
तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें…!
बार टेंडर –बस करो कमीनो,
सामने एक ही पेड़ है…
अब क्या जंगल बनाओगे…?

पतियों को सलाह…
कभी भी ‘खाना तैयार है’ की पहली आवाज पर
किचन में मत जाइए…
दरअसल ये आवाज आपको पानी भरकर रखने
और प्लेट लगाने के लिए बुलावा होता है…!

पति – तुमने तो सुबह कहा था कि रात के खाने में
दो ऑप्शन होंगे…!
यहां तो एक ही सब्जी दिख रही है…!
पत्नी – ऑप्शन अभी भी दो ही हैं…!
पति – वो कैसे…?
पत्नी – खाना है तो खाओ, नहीं तो रहने दो…!

 

पप्पू जख्मी हालत में पुलिस स्टेशन पहुंचा
हवलदार- क्या हुआ?पप्पू- बीवी ने पीटा
हवलदार- क्यों?
पप्पू- उसके मम्मी-पापा हमारे घर पर आए तो उसने मुझसे
कहा कि बाहर से उनके लिए कुछ ले आओ…हवलदार- तो?
पप्पू- मैं टैक्सी ले आया!

एक प्यार करने वाले जोड़े ने आत्महत्या करने की सोची, लड़का पहले कूद गया……
लड़की ने आँख बंद कर ली, और लौटने लगी…
लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और चिल्लाया : पता था चुड़ैल… तू नही कूदेगी !
बस उसी दिन से लोगों ने “लेडीज फर्स्ट” कहना शुरू कर दिया…!!

पति-पत्नी सफर कर रहे थे, तभी एक भिखारी आया…
पति अभी पर्स निकाला ही रहा था कि…
भिखारी बोला- जोड़ी सात जन्म तक बनी रहे!
फिर क्या… पति ने गुस्से में उसे पैसे ही नहीं दिए…!!!

पत्नी : देखो ना, हमारे पड़ोसी ने 50 inch का LED TV खरीदा हैं…
आप भी खरीद कर लाइये ना..??
पति : अरे डार्लिंग.. जिसके पास तुम्हारे जैसी खूबसूरत बीवी हो..
वो क्यूँ फ़ालतू का वक़्त TV देखने में Waste करेगा.?
पत्नी : ओह.. आप भी ना..
अभी आपके लिए पकोड़े बनाकर लाती हूँ.

गांव में आग लगी…..सामान के साथ बकरी भी जल गई…..
लोगों ने जली बकरी को रोस्टेड मीट की तरह….
नमक लगाकर खा लिया…..
दिक्कत तब हुई जब बकरी जिंदा टहलती हुई मिली….
उससे भी दिक्कत की बात….
खुजली वाला कुत्ता गायब था…..!!

लड़की- आज भैया ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर देख लिया….!
लड़का- वो तेरे की…
फिर क्या हुआ….?
लड़की- फिर क्या…?
रिक्शे के पैसे वापस ले लिए…. बहुत सख्त फैमिली है हमारी….!!

पिता ने अपने युवा बेटे की जैकेट की तलाशी ली तो…..
उसकी जेब से सिगरेट, पान मसाला और…..
लड़कियों की तस्वीरें मिली…..!
बेटे को पीटते हुए पूछा- कब से कर रहा है यह सब….?
बेटा (रोते हुए)- पापा लेकिन मैंने तो आपकी….
जैकेट पहनी हुई थी…..!!

एक खूबसूरत लड़की ने एक बूढ़े अमीर से शादी कर ली…..
सहेली ने उससे पूछा- तुमने इनमें ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली..?
लड़की- एक तो इनकी इनकम और..
दूसरे इनके दिन कम..!!

 

 

 

By Akash