लड़की ने घर छोड़ा…. ससुराल मिला….
भाई छोड़ा…. छोटा देवर मिला…
बहन छोड़ा….. छोटी ननद मिली….
मां-बाप छोड़ा… सा-ससुर मिले…
पर ऐसा क्या छोड़ा जो ‘पति’ मिला?
कुछ भी नहीं… मुफ्त में मिला तो कदर कहां से होगी….!!

आदमी (अपने दिल से)- “प्यार क्या है, यार….??”
दिल ने जवाब दिया….
“देख, मेरा काम है खून पहुंचाना….
बेकार में आउट ऑफ सिलेबस सवाल मत किया कर….!”

अगर आप अपने दिमाग की जांच करना चाहते हैं ये उपाय अपनाएं….
एक गाय के सामने खड़े हो जाएं….
अगर गाय आपके पास आती है समझ लेना कि दिमाग में भूसा है…
अगर दूर चली जाए
तो…. समझ लेना खाली है…!!

एक शायर प्रेमी बड़ा शर्मीला था….
उसे शहर की एक चंचल लड़की से प्रेम हो गया…
उसने लड़की के सामने विवाह का प्रस्ताव रखेगा कुछ यूं रखा…
शायर ने लड़की से कहा- नूरजहां, मेरे घर के लोगों के साथ
दफनाया जाना तुम पसन्द करोगी क्या…??

लड़का- शादी करले मुझसे…!
लड़की- क्यों?
लड़का- मेरे पापा गांव के सबसे बड़े आदमी हैं…!
शादी के बाद लड़की को पता चला कि….
लड़के का बाप 105 साल का है….!!

पहले एक गाड़ीवाले ने रेड लाइट जम्प की….
पीछे से 5 और ने की….
बाकियों ने पूछा- इसे क्यों छोड़ दिया?
इंस्पेक्टर- यह हमारा ही आदमी है…. ये वापस जाएगा, रेड
लाइट जम्प करेगा और तुम जैसे 4-5 को फंसवायेगा….!
आखिर हमें भी टारगेट पूरे करने होते हैं….!!

 

बॉस (युवा कर्मचारी से)- तो बताओ, तुम्हें ऐसा कब-कब लगता है कि
तुम कंपनी के लिए बहुत जरूरी हो और कंपनी तुम्हारे बिना काम नहीं कर सकती?
कर्मचारी- सर, जब भी मैं छुट्टी मांगता हूं…!!

 

पत्नी- आप मेरा जन्मदिन कैसे भूल गये…?
पति- भला तुम्हारा जन्मदिन कोई कैसे याद रखे….?
तुम्हें देख कर ज़रा भी नहीं लगता कि तुम्हारी उम्र बढ़ रही है….!
पत्नी (आंसू पोछते हुए)- सच्ची… आपके लिये खीर ले कर आती हूँ….!!

 

बच्चा- पिताजी कोई बाहर दरवाजे पर आया है…!
पिता जी- कौन है…?
बच्चा- जी कोई मूंछ वाला है…!
पिताजी- कह दो नहीं चाहिए…!!

 

दो दोस्त आपस में बात करते हुए….
चिंटू- यार मैंने एक चीज बहुत बार नोटिस की है….!
मिंटू- कौन सी चीज….?
चिंटू- जब भी फाटक बंद होता है तो ट्रेन जरूर जाती है….!!

संता नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया…
बॉस- क्या काम कर लोगे….?
संता- सर मैं बहुत नर्वस हो रहा हूं,
डर लग रहा है इंटरव्यू में…!

बॉस- अरे डरो नहीं,
मुझसे बिलकुल अपने दोस्त की तरह बात करो…!
संता- ओ तेरी…. मैं तो फालतू का डर रहा था,
और बता साले, भाभी कैसी है? बच्चे मजे में….??

 

स्कूल टाइम में अगर गलती से दूसरी क्लास में चले जाते थे
तो ऐसा लगता था जैसे किसी दुसरे ग्रह पर आ गए हों…!
और उस क्लास के सारे बच्चे ऐसे देखते थे जैसे कि कोई
एलियन आ गया हो…..!

 

एक कंजूस अपने घर की छत से नीचे गिर गया….!
गिरते हुए उसने दूसरी मंजिल की खिड़की से देखा कि
उसकी पत्नी खाना बना रही थी….!
उसने चिल्लाते हुए कहा, ‘मेरा खाना मत बनाना’

पप्पू पहली बार रेस्टोरेंट में गया….
वहां लिखा था- प्लेट में हाथ न धोएं….!
पप्पू ने बड़ी मुश्किल से गिलास में घुसाकर हाथ धोया…!!

विदेशियों द्वारा की गयीं खोजें- हवाई जहाज, मोबाइल फोन,
फेसबुक, फ्रिज, राकेट, इंटरनेट,, परमाणु बम, फैन आदि….!
भारतीयों द्वारा की गयीं खोजें- भूत-प्रेत, राक्षस, चुड़ैल, आत्मा,
वशीकरण, सौतन से छुटकारा, मनचाहा प्यार पाने के तरीके आदि….!!

 

By Akash