1. शिक्षक- इंडिया गेट क्या है…?
पप्पू- इंडिया गेट बासमती राइस है सर….!
शिक्षक- चारमीनार क्या हैं….?
पप्पू- चारमीनार सिगरेट है सर….!

शिक्षक- ताजमहल क्या है….?
पप्पू- ताजमहल चाय की पत्ती है सर….!
शिक्षक- हरामखोर, फालतू उत्तर देकर राष्ट्रीय स्मारकों का अपमान करता है….!
कल अपने पिताजी का Signature लेकर ही स्कूल आना…!

पप्पू- ओके सर…!
(दूसरे दिन शिक्षक टेबल की और देखते हुये)
शिक्षक- पप्पू, ये व्हिस्की का बोतल किस लिए लाया तू….?
पप्पू- सर, आपने ही तो कल कहा था,
पिताजी की Signature लाने के लिये इसीलिए

मैं आपके लिए, उनकी Signature
की पूरी बोतल ही ले आया….!
(शिक्षक ने खुशी के आँसू बहाते हुए,
पप्पू को अपनी बाहों में भर लिया)

2.पप्पू- चायपत्ती और पति में क्या समानता है….. जानते हो….?
गप्पू- नहीं…. तुम ही बताओ….!
पप्पू- दोनों के ही भाग्य में ‘जलना’ और ‘उबलना’ लिखा है….
और वो भी औरतों के हाथों….!!

3.एक खूबसूरत लड़की ने रेलवे स्टेशन पर
एक रूपए का सिक्का डालकर अपना
वजन चेक किया- 48 किलो,सैंडल उतारी- 46 किलो,
जैकेट उतारी- 44 किलो,फिर दुपट्टा- 43 किलो, लड़की के सिक्के खत्म हो गए,
पीछे से एक भिखारी बोला, “मैडम आप चालू रखो अब सिक्के मैं डालूंगा”

4.एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी..
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी…
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी…
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है…?
लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं…!!

5.प्राइमरी स्कूल में मैडम गहरी नींद में सो रही थी….
तभी कलेक्टर साहब आ गए…. मैडम पकड़ी गयी…
बहुत देर उठाने के बाद मैडम की नींद खुली…
नींद खुलते ही मैडम कलेक्टर को देखते ही बोली….
मैडम- तो बच्चों समझ गए ना….. कुंभकर्ण ऐसे सोता था…!
कलेक्टर साहब बेहोश….!!

6.पंडित जी ने कुंडली मिलाई…36 के 36 गुण मिल गये….
लड़के वालों ने मना कर दिया…!
लड़की वाले हैरान हो कर पूछने लगे….
जब सारे गुण मिलते हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं….?
लड़के वाले- हमारा लड़का बिलकुल लफ़ंगा है…!
अब क्या बहु भी उस जैसी ले आयें….??

 

7.मालकिन- तुम बाथरूम में क्यों घुस आए जब तुम्हें
पता था कि मैं नहा रही थी….?
नौकर- माफ करना मालकिन, मुझे लगा शांताबाई है…!
मालकिन- अच्छा, तो मैं अब शांताबाई से भी गई-गुजरी हूं….!
(नोट- महिलाओं को कोई नहीं समझ सकता)

 

8.बेटा- मम्मी आज क्या बनाया है खाने में….?
मम्मी- करेले की सब्जी…!
बेटा- मुझे नहीं खानी, मैं तो बाहर जा रहा हूं किसी रेस्टोरेंट में…!
पापा- मेरा जूता लेकर आ…!

बेटा- नहीं पापा में तो ऐसे ही बोल रहा था….
करेले की सब्जी तो स्वास्थ के लिए अच्छी होती है…!
पापा- अरे बेटा तू जूता लेकर आ, मैं भी चलता हूं
तेरे साथ रेस्टोरेंट…!!

9.एक आदमी अपनी पड़ोसी से चारपाई लेने गया….
आदमी- भाईसाहब आपके पास एक एक्स्ट्रा चारपाई है….?
वो क्या है न कि हमारे यहां कुछ मेहमान आये हैं…..!
पडोसी- हमारे पास केवल दो चारपाई है….

एक चारपाई पर मैं और मेरे पापा सोते हैं…
और एक पर मेरी बीवी और मेरी मां सोती है….!
पड़ोसी- भाईसाब नहीं देना है तो मत दो….
लेकिन ढंग से सोना तो सिख लो…!!

By Akash