जोक्स कि इस मजेदार दुनिया में आप सभी का एक बार फिर से स्वागत है दोस्तों हम सभी को अपने जीवन खुश रहना चाहिए क्योंकि खुश रहने से ही हमारी आधी परेशानी स्वतः ही दूर हो जाती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए आज एक बार फिर से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं तो आइए बिना देर किये है पढ़ लेते हैं इन मजेदार चुटकुलों को

छोटू- मम्मी, आपने मुझे झूठ क्यों बोला…….
मम्मी- कब मेरे बाबू…..?
छोटू- आपने कहा था कि मेरी छोटी बहन एक परी है……..!
मम्मी- हां, वह तो है…….!
छोटू- तो फिर, जब मैंने उसे छत से नीचे फेंका तो वह उड़ी क्यों नहीं……?
मम्मी- रे कुत्ते, कहां फेंकाया छोरी को…..!!

टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं……?
पप्पू- सर चोर होते हैं….!
टीचर- वह कैसे…..?
पप्पू- क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराया धन पर होती है……!!

पत्नी- गोलगप्पे खा रही थी…… 20-25 खा लिए होंगे…..
फिर उसने पति से पूछा- 10 और खा लूँ……?
पति बोला- खा ले नागिन, खाले…..! पत्नी ने गुस्से में प्लेट फेंक दिया…..
नागिन किसको बोला….?
पति- अरे मैंने कहा, ना-गिन, खा ले…..!!

लड़का और लड़की एक रेस्टोरेंट में……..
वेटर- मैम, आप कुछ लेंगी……?
लड़की- भैया, एक सब्जी वाली रोटी लाना…..!
वेटर- क्या….?
लड़का- गांव से आई है….
पिज्जा मांग रही है…..!!

सास बहू को फटकारते हुए बोली……. तुम अपना मुंह बंद रखो…..! यह तुम्हारा मायका नहीं…… ससुराल है……
यहां तुम्हारी नहीं, मेरी चलेगी…….!बहू प्यार से बोली……..
सासू मां, मायका तो यहां आपका भी नहीं है…….
आपकी भी ससुराल ही है…….
फिर भला आपकी क्यों चलेगी……!!

टीचर- पप्पू तुम कॉलेज किस लिए आते हो…..?
पप्पू- विद्या पाने के लिए…..!
टीचर- तो अब सो क्यों रहे हो…..?
पप्पू- क्योंकि आज विद्या नहीं आई है सर…..!

पत्नी- सुनिए जी, मुझे एक नई साड़ी दिला दीजिए ना प्लीज……!
पति- लेकिन तुम्हारी अलमारी तो साड़ियों से भरी पड़ी है, फिर नई क्यों….?
पत्नी- वह सभी साड़ियां तो मोहल्ले वालों ने देख ली है…..!
पति- हम साड़ी क्यों खरीदें, मोहल्ला ही बदल लेते हैं……!

पति ने ऑफिस में बैठे-बैठे फेसबुक पर पोस्ट किया-
पंछी बनू उड़ता फिरू मस्त गगन में…..!
तभी पत्नी का कमेंट आया- धरती छूते ही सब्जी ले आना अपने भवन में…..
वरना एक भी बाल नहीं बचेंगे तुम्हारे चमन में…..!

पत्नी- कैसी लग रही हूं मैं आज?
पति- अच्छी लग रही हो…!
पत्नी- एक शेर कहो ना मेरे लिए…
पति- यह जो लग रही हो तुम इतनी प्यारी…
इस पर लग जाती है मेरी तनखा सारी….!

शादी के बाद पहली रात को पति बहुत कंफ्यूज था…?
पति को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि अपनी पत्नी से क्या बात करे…?
आधे घंटे बाद डर-डर के हिम्मत करते हुए पति ने बोला….
“आप घर पर बता कर तो आई हैं ना कि आज रात यहीं रुकने वाली हैं…!

पति ने पत्नी को फोन किया- तुम बहुत प्यारी हो….
पत्नी- थैंक यू जान….
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी के जैसी हो…
पत्नी- ओह माय गॉड, थैंक यू सो मच और बताओ क्या कर रहे हो….?
पति- बॉस बाहर गए हैं, फ्री था तो सोचा थोड़ा मजाक ही कर लूँ….!

संता से बैंक का मैनेजर बोला- ये कैसा हस्ताक्षर है…?
संता- ये हस्ताक्षर मेरी दादी का है…!
बैंक का मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर…?
नाम क्या है उनका…?
संता- जलेबी बाई…!

 

By Akash