अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको टीवी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने अपने ही को एक्टर्स को डेट किया था और इन्हें देखकर ऐसा लगने लगा था के ये सितारे शादी के बंधन में बंध जाएंगे| हालाँकि ऐसा नही हो सका और इन सितारों का इश्क मुकम्मल नही हो सका| इन सितारों का रिश्ता शादी से पहले ही टूट गया जिससे फैन्स भी काफी हैरत में रहे…

रित्विक धनजानी- आशा नेगी

सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट से शुरू हुई अभिनेता रित्विक धनजानी और अभिनेत्री आशा नेगी की जोड़ी एक वक्त काफी अधिक सुर्खियों में रही थी| एक दूसरे के साथ काम करते हुए कब यह दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए इन्हें खुद भी इस बात का आभास नहीं हुआ जिसके बाद धीरे-धीरे इस कपल नें अपने रिलेशनशिप को पब्लिक भी कर दिया| लेकिन फिर न जाने क्या हुआ और यह दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए|

आमिर अली-संजीदा शेख

अभिनेता आमिर अली और अभिनेत्री संजीदा शेख की जोड़ी दर्शकों की कुछ पसंदीदा जोड़ियों में रही है| बता दे इन दोनों की जोड़ी को देखते हुए सभी को ऐसा लगने लगा था कि यह दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं पर साल 2020 में ऐसी खबरें सामने आने लगी के इन दोनों के रिश्ते में दूरियों की शुरुआत हो चुकी है| और फिर वक्त के साथ आमिर अली और संजीदा अलग-अलग रहने लगे|

पूजा गौर- राज अरोड़ा

सीरियल ‘कोई आने को है’ के सेट से शुरू हुई अभिनेत्री पूजा गौर और अभिनेता राज अरोड़ा की जोड़ी काफी अधिक खबर सुर्खियों में रही थी और एक लंबे वक्त तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था| इन दोनों की तमाम तस्वीरों को देखते हुए फैंस भी कयास लगाने लगे थे कह कपल शादी कर सकता है लेकिन फिर साल 2020 में ऐसी खबरें आई कि राज और पूजा का ब्रेकअप हो चुका है| हालांकि आज भी यह दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं|

करण सिंह ग्रोवर- जेनिफर विंगेट

सीरियल दिल मिल गया में नजर आए अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री जेनिफर विंगेट एक दूसरे के को-स्टार रहे थे और यहीं से इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी| इसके बाद कुछ वक्त एक दूसरे को डेट करके इन दोनों ने शादी भी कर ली थी पर बाद में शादी के कुछ साल गुजारने के बाद न जाने ऐसा क्या हुआ के करण और जेनिफर ने एक दूसरे को तलाक दे दिया|

दिव्यांका त्रिपाठी-शरद

सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली फेमस एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का नाम अपने ही को एक्टर शरद के साथ जुड़ा था| बता दे ऑनस्क्रीन एक दूसरे के साथ नजर आते आते असल जिंदगी में भी यह तूने एक दूसरे के काफी करीब आ गए| लेकिन कुछ बात बाद ही जब दिव्यंका शरद के ब्रेकअप की खबरें आई तो इस खबर ने लाखों फैंस को हैरान कर दिया| ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों तकरीबन 8 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे|

By Akash