हंसने से आपका प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। जीवन में सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना जरूरी है। प्रसन्न रहने के लिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसी आपको मानसिक तनाव से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

संता- जल्दी जूस बना दे, लड़ाई होने वाली है
संता एक गिलास पीने के बाद- जल्दी एक और बना दे,
लड़ाई होने वाली है
जूस वाला- कब होगी लड़ाई?
संता- जब तू पैसे मांगेगा

पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
पप्पू- क्यों?
गप्पू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है

एक लड़का इंटरनेट पर सर्च करते हुए लिखता है।
‘हाऊ टु इंप्रेस अ गर्ल इफ वीक इन इंग्लिश जवाब मिला…
ओए, सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ जेमे फायदा,
मोड़ी पटावे में कछु नाई धरो, जायदाद बिक जेहे जे चक्करन मा, और जूता पडि़हैं, वै अलग।

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या?
पति- नहीं फेंक दो, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी.
फिर हुई पति की जोरदार कुटाई।

साली- जीजा जी आप अगले जन्म में क्या बनोगे
जीजा जी -मैं तो काॅकरोच बनूंगा !
साली- काॅकरोच क्यों बनना चाहते हो
जीजा जी- क्योंकि तेरी बहन सिर्फ काॅकरोच से डरती है…
उसके बाद साली साहिबा ने ये बात अपने दीदी को बता दी।
फिर जीजा जी चार दिन से बिस्तर पर हैं

कल पिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी।
पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो।
दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने पिंकी से कहा, जरा अपनी झाड़ू दे दो…
पिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो।
पड़ोसन बेहोश

 

टीचर- न्यूटन का नियम बताओ.
स्टूडेंट- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है.
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ
स्टूडेंट- …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं.

रिंकी – तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
चिंकी – अरे… बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए,
और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए
रिंकी – तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं
तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा.

 

लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की.
दोस्त- वाह भाई क्या बात हुई ?
लड़का- मैं बैठा था लड़की बोली उठो ये लेडीज़ सीट है.

 

पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया…
पति तिलमिला उठा और पूछा – मैंने क्या गलती की?
पत्नी बोली – तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी!
पति अब तक सदमे में है.

 

टीचर- A B C सुनाओ…
मंटू- A B C
टीचर- और सुनाओ..
मंटू- और सब बढ़िया, आप सुनाओ!

टीचर बच्चों से- कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी,
उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो
संजू- इश्क दी गली विच No Entry!
टीचर बेहोश!

By Akash