जोक्स के इस मजेदार दुनिया में आप सबका एक बार फिर से स्वागत है और दोस्तों ये तो हम सब अच्छे से जानते ही है की खुश रहना हमारे जीवन में कितना जरूरी होता क्योंकि खुश रहने से हमारे जीवन की आधा परेशानी तो हमारे खुश और पॉजिटिव सोच रखने से ही हल हो जाती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए है जिन्हें पढने के बाद आप हँसते हँसते हो जायेंगे लोटपोट तो फिर देर किस बात की आइये शुरू करते है हंसने हंसाने का ये सिलसिला

डाकू (लड़की से) – तेरा नाम क्या है लड़की…?
लड़की – सपना
डाकू – सपना तो मेरी एक फेसबुक फ्रेंड का नाम भी है! जा तुझे माफ किया…
डाकू (लड़के से) – तेरा नाम क्या है लड़के…?
लड़का – नाम तो मेरा चिंटू है, पर प्यार से लोग
मुझे भी सपना कहते हैं…!!

क्या आप जानते हैं….ओलंपिक्स में पदक जीतने वाली
सभी महिला खिलाड़ियों के कोच पुरुष हैं।
इससे ये साबित होता है कि, जो औरतें पुरुषों की बातें सुनती और मानती हैं,
उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त होती है और उनकी कीर्ति पूरे विश्व में फैलती है।
ये बात अपनी पत्नी को नाश्ता करने के बाद ही बताएं,
औऱ फिर तुरंत दफ्तर निकल जायें ।

एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी….
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी…..
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये….?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन….!
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी…..?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी….!!

 

लड़का – तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की – हां बोलो…
लड़का – मैं तुमसे प्यार करता हूं…
लड़की – करो… करो… मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं…!!!
लड़का बेहोश…

पत्नी  (बड़े प्यार से) – सुनिए जी, मेरी स्किन बहुत ऑयली ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं…?
पति – ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!
फिर पतिदेव की हुई जोरदार कुटाई…

लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे
पापा – बेटा लड़की वाले आ रहे हैं,
उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना…
लड़की वालों के आते ही…
बेटा – पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है,अंदर कर देता हूं…!!!
पापा बेहोश…

आज सुबह ही बीवी का फोन आया, रो रही थी…
मुझे सॉरी कहा… उसी रोते हुए स्वर में वह यह भी बोली –
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी, सब कुछ सुनूंगी, जो कहोगे करूंगी
ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया…
पता नहीं किसकी बीवी थी, रॉन्ग नंबर था, लेकिन सुनकर अच्छा लगा…!!!

बेटा – पापा एक बात बोलूं…
पापा – हां बोल…
बेटा – फेसबुक पर मेरे 10 फेक आईडी हैं..!
पापा – हरामखोर मुझे क्यों बता रहा है…?
बेटा – आप जिस पूजा शर्मा को 10 दिन से चाय पे बुला रहे हो, वो मैं ही हूं..!
फिर क्या, दे थप्पड़… दे थप्पड़…!!!

आज की धमाकेदार शायरी…
इश्क में ये अंजाम पाया है,
हाथ-पैर टूटे और मुंह से खून आया है..!
अस्पताल पहुंचा तो नर्स ने फरमाया है…
बहारों फूल बरसाओ, किसी का महबूब एंबुलेंस में आया है…!!!

ड़की – तुम दारू क्यों पीते हो…?
लड़का – गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया इसलिए…!
लड़की – ब्रेकअप क्यों हुआ…?
लड़का – दारू पीता था इसलिए…!!!

By Akash