ट्यूशन टीचर- अबे गधे….!
होम वर्क करके क्यों नहीं आता है तू….?
पप्पू- तमीज से बात कर….
अबे कस्टमर से ऐसे बात करते हैं क्या….?
जागो ग्राहक जागो….!!

एक शराबी दूसरे गांव में घूमने गया….!
शराब को तलब लगी तो एक दुकान पर जा पहुंचा….!
शराबी- एक बोतल व्हिस्की दो….!
दुकानदार- सॉरी… हमारे शहर में नशाबंदी है….!

इसलिए हम आपको शराब नहीं दे सकते….!
शराबी- मगर आपकी दुकान में तो शराब रखी है….!
दुकानदार- ये उन लोगों के लिए है जिन्हें सांप-बिच्छू काट ले….!
शराबी- अच्छा तो फिर यहाँ सांप-बिच्छू किधर मिलेंगे….??

 

गर्लफ्रेंड अपने कंजूस बॉयफ्रेंड से बोली-
कल रात मैंने तुम्हें सपने में देखा….!
बॉयफ्रेंड- अच्छा!… क्या सपना देखा….?
गर्लफ्रेंड- तुम एक बस में सफर कर रहे थे और….!
अचानक बस ने अपना कंट्रोल खो दिया और….
वह नदी में जा गिरी….!

हर कोई अपनी ज़िंदगी बचाने के लिए तैर रहा था…..
पर तुम किसी को ढूंढ रहे थे….!
बॉयफ्रेंड- मैं तुम्हें ढूंढ रहा था है ना…..?
गर्लफ्रेंड- नहीं!…. तुम चिल्ला रहे थे…..!
अरे कंडक्टर किधर गया…..? 2 रुपए लेने थे….!!

 

शादी की रात के दिन पति दरवाज़ा बंद करके…
अपनी पत्नी के करीब गया….!
उसका घूंघट उठाकर बोला-
आज से हम पति-पत्नी हैं….!
घर के सभी बड़े-बुजुर्गों को सम्मान देना….
उनका आशीर्वाद पाना….

छोटों को प्यार देना सभी के साथ अच्छा बर्ताव करना….
सुबह-शाम भगवान की पूजा-पाठ करना….
घर में किसी को भी कभी कोई अपशब्द मत बोलना….!
तभी पत्नी उठी और दरवाजा खोल कर चिल्लाई-
“सब अंदर आ जाओ…. सत्संग चल रहा है”…..!!

 

एक आदमी पुलिस स्टेशन आया और बोला-
मुझे अर्रेस्ट कर लो….!
मैंने अपनी पत्नी के सर पर डंडा मारा है….!
पुलिस- क्या वो मर गयी….?
आदमी- जी नहीं वो तो बच गई….
अब मेरी खैर नहीं….!!

एक भाई टैटू बनवा रहा था और रो रहा था….!
मैं बोला- जब भाई दर्द नहीं सहा जा रहा तो….
टैटू क्यों बनवा रहा है….?
लड़का- दर्द से नहीं रो रहा हूँ भाई….!
करीना लिखना था….
साले ने कमीना लिख दिया…..!

 

पप्पू दौड़ा-दौड़ा पुलिस स्टेशन गया और बोला-
इंस्पेक्टर साहब….. जल्दी चलिए….
एक चोर एक घंटे से मेरे पिताजी को पीट रहा है…..!
इंस्पेक्टर उससे से बोला- एक घंटे से पीट रहा है तो…..
इतनी देर तक क्या तुम तमाशा देख रहे थे….?
पप्पू- नहीं… नहीं….इससे पहले पिताजी चोर को पीट रहे थे…..!!

 

टीचर- बच्चो…. वादा करो कि…
कभी शराब…. सिगरेट नहीं पिओगे….?
बच्चे- नहीं पीएंगे….!टीचर- लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे…..!
बच्चे- नहीं करेंगे….!
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे……!बच्चे- दे देंगे…..
ऐसी जिन्दगी का करेंगे भी क्या…..!

 

जज- तुमने इसके पैसे क्यों चुराए……?
चोर- मैंने इसके पैसे नहीं चुराए….
इसने खुद ही दिए थे….!
जज- इसने पैसे कब दिए……?
चोर- जब मैंने इसे बन्दुक दिखाई……!!

 

पति- आज सब्जी बिल्कुल भी ठीक नहीं बनी है…..!
पत्नी- चुपचाप खा लो…..!इसी सब्जी को फेसबुक पर…..
600 लोगों ने लाइक किया है और…..
500 लोगों ने कमेंट में यम्मी भी लिखा है…..!
और आपके नखरे ही अलग हैं……!!
पति बेहोश……!!!

खुद पर सबसे ज्यादा गर्व जब हुआ….?
जब परीक्षा हॉल में कुछ नही आ रहा था और…..
पीछे से मैडम ने कहा था-
सीधे बैठ पीछे वाला देख रहा है…..!
कसम से सीना चौड़ा हो गया…..!!

 

 

By Akash