एक औरत का पति खो गया और……
अपनी सहेली के साथ FIR कराने गई…..
पति के हुलिए में लिखा-
बहुत सुंदर नीली आंखें, छह फीट लंबा….
जींस टी शर्ट पहने…!

उसकी सहेली ने टोका-
तेरा पति तो ठेंगना, गंजा और भैंगा है तो…..
यह क्या लिखवा रही है….?
औरत ने कहा- गया सो गया…. आएगा तो ढंग का….!!

एक पेड़ पर एक बंदर बैठा था….
शेर का मजाक उड़ाने लगा….
क्यों शेर…. तू तो राजा बनता फिरता है….
अब तो तेरी अकल ठिकाने आ गई ना…..
अब शिकारी तुझे मारेंगे….
तेरी खाल निकालकर दीवार पर सजाएंगे….

तेरे नाखून और दांत निकाल कर दवाई बनाएंगे…..!
तभी वह डाल…. जिसमें बंदर बैठा था, टूट गई और….
बंदर सीधे शेर के सामने आ गिरा….
गिरते ही बंदर बोला-
मां कसम…. माफी मांगने के लिए कूदा हूँ….!!

दो मच्छर स्टडी कर रहे थे…..
पहला मच्छर- मैं तो आगे डॉक्टर बनूंगा…!
दूसरा मच्छर- मैं तो आगे चलकर इंजीनियर बनूंगा….!
इतने में आंटी ने मॉर्टिन जला दी…..!
दोनों मच्छर बोले- बुढ़िया ने सारा कैरियर खराब कर दिया….!!

एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की दुकान में झगड़ रहा था…..
पत्नी- यह वाला स्टील का गिलास लो….
पति- नहीं….. जरा और बड़ा गिलास लेंगे….!
दुकानदार- साहब जी….. महिला दिवस भले ही चला गया है लेकिन…..
मैडम जो कह रही हैं वहीं गिलास ले लीजिए ना…..?

पति- अरे भैया….. तुम्हें बेचने की पड़ी है लेकिन…..
इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है…..
मैं इसे मांजूंगा कैसे….??
दुकानदार की आंखों में आंसू आ गए…..!!

आजकल भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा…..
मेरे पड़ोसी ने मुझसे पूछा कि….आपने मेरी बीवी को देखा क्या….?
मैंने कहा- हां…. आज सुबह ही नहाते हुए देखा था….!
पड़ोसी ने मेरी जमकर पिटाई कर दी….!
अब उसे कौन समझाए कि…..
नहा तो मैं रहा था और……वह गली से गुजर रही थी….!!

एक सिपाही ने मौके से थानेदार को फोन किया-
जनाब…. यहाँ एक औरत ने अपने पति को गोली मार दी….!
थानेदार- क्यों….?
सिपाही- क्योंकि आदमी पोंछा मारे हुए फर्श पर चढ़ गया था….!
थानेदार- गिरफ्तार कर लिया औरत को….?
सिपाही- नहीं…. अभी पोंछा नहीं सुखा है….!!

पत्नी- सुनो जी…. अखबार में खबर है कि….
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेच डाला….
पति- ओह!…. कितने में…?
पत्नी- एक साइकिल के बदले में….
कहीं तुम भी तो ऐसा नहीं करोगे….?
पति- मैं भला साइकिल का क्या करूंगा…..!!

संता ने बैंक से लोन लेकर एक कार खरीदी…..
पैसा समय पर नहीं चुका पाया तो…..
बैंक वाले आकर कार उठा ले गए….!
संता रोते हुए बोला- पहले पता होता तो….
शादी भी लोन लेकर ही करता….!!


बेगम- क्या चांद ला सकते हो….?
मियां कमरे में गए और कुछ चीज छुपा कर लाए और….
बेगम से कहा आंखें बंद करो और….
वह चीज बेगम के हाथों में रख दिया फिर…..
आंखें खोलने को कहा….

बेगम की आंखों में आंसू थे क्योंकि….
उनके हाथों में एक आईना था जिसमें…..
बेगम का चेहरा नजर आ रहा था…..!

बेगम- या खुदा….. आप मुझे चांद सा समझते हो….?
मियां बोले- नहीं…. मैं तो आपको सिर्फ यह समझा रहा था….
जिस मुँह से चांद मांग रही हो… वह….
सूरत कभी आईने में भी देख लिया करो….!!

समझदार पत्नियों को समर्पित….
पति- मधुमेह की वजह से डॉक्टर ने…..
चाय फीकी पीने को कहा है….!
पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी…..
लड्डू खाकर पी लेना….
फीकी लगेगी….!!

 

By Akash