इस स्ट्रेस भरी लाइफ से हर कोई परेशान हैं| जिसकी वजह से हम हँसना भूल जाते हैं| हमे ये भी याद नहीं होता हैं की आखिरी समय हम कब खुल कर हँसे थे| हँसना हमारे सेहत के लिए एक मेडिसिन का काम करता हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं कि जोक्स मनोरंजन का सबसे सस्ता और अच्छा साधन हैं. ये आपको कहीं भी आसानी से मिल जाते हैं. ये कई सारी संख्या में होते हैं. इन्हें आप अकेले भी पढ़कर अपना मनोरंजन कर सकते हैं. यही वजह हैं कि जोक्स पूरी दुनियां में पॉपुलर होते हैं|

पत्नी लड़ाई के बाद पति से कहती है….
पत्नी- तुम सारी दुनिया ढूंढो, तो भी
मुझ जैसी दूसरी नहीं मिलेगी…!
पति- तुम क्या समझती हो….?
मैं दूसरी भी तुम्हारी जैसी ढूंढूगा….!!

पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पर रख के बाजार में गया….
एक आदमी ने पूछा- ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है….?
पप्पू- नहीं, ताला खुलवाना है…. चाबी गुम हो गयी है….!
आदमी- अगर घर में चोर घुस गया तो….?
पप्पू- अरे बेवकूफ! वो अंदर कैसे जायेगा,
दरवाजा तो मेरे पास है….!!

सास (गुस्से में)- मैंने कितनी बार कहा है…
बहू कि बिन्दी लगा के बाहर जाया करो…!
बहू- पर जींस-टॉप में बिन्दी कौन लगाता है मां जी…?
सास भी बड़ी तेज थी, तुरंत नहले पे दहला मारकर बोली-
मैंने कब कहा कि जींस पे लगा, माथे पे लगा ले बेटी….!

पति (पत्नी से)- संसार की सभी औरतें चुड़ैल ही होती हैं…!
पत्नी (गुस्से में)- आपका मतलब मैं भी चुड़ैल हूं…?
पति- अरे नहीं तुम तो रानी हो….
पत्नी गले लगते हुए बोली- सच में मैं रानी ही हूं….?
पति बोला- हां उन सब की रानी….!
पति अब तक कोमा में है….!!

सोनू (मोनू से)- कल मैंने तेरी गर्लफ्रेंड को नहाते हुए देखा,
क्या आइटम है….?
मोनू- तेरी हिम्मत कैसे हुई उसे नहाते हुए देखने की,
मैं तेरा खून पी जाऊंगा….!
सोनू- अरे तू गलत समझ रहा है…. मैं नहा रहा था…. वो तो
गली से जा रही थी….!!

डॉक्टर ने मरीज़ की जांच करने के बाद कहा-
आपके कोई पुरानी बीमारी है…!
जो आपके शरीर को धीरे धीरे खा रही है…!
मरीज़- डॉक्टर साहब…!
थोड़ा धीरे बोलियें, वो बाहर ही बैठी है…!!

एक बच्चे ने अपनी मां से कहा-
मां मैं इतना बड़ा कब हो जाऊंगा कि….
आपसे बिना पूछे कहीं भी जा सकूं….?
मां ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया-
बेटा, इतना बड़ा तो तेरा बाप भी नहीं हुआ आजतक…..!!

पति- क्या हुआ, इतने गुस्से में क्यों हो….?
पत्नी- ये देखो, बैंगन सड़ा हुआ निकला….!
कितनी बार तुम्हें चेताया है कि सब्जी….
खरीदते समय सब्जी वाली पर नहीं….!
सब्जी पर ध्यान रखा करो….!
पति की बोलती बंद….!!

रामू- यार जब तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो…..?
ढोलू- तब मैं एसी के सामने बैठ जाता हूं…..!
रामू- और जब बहुत ज्यादा गर्मी हो तब क्या करते हो…..?
ढोलू- तब मैं एसी को ऑन कर देता हूं….!!

एक आदमी वोट डालने गया और EVM के सामने बड़ी….
देर तक बिना वोटिंग किये खड़ा था….!
पोलींग ऑफ़िसर ने उससे पूछा- भाई साहब, इतनी देर हो गयी,
क्या सोच रहे हो….?
आदमी बोला- रात को जिसने पिलायी थी,
उसका चुनाव चिन्ह याद नहीं आ रहा….!!

दो बुज़ुर्ग अदालत में तलाक के लिए गए…
जज ने पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप…?
महिला बोली- जज साहब! मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं…!
जज ने पूछा- वो कैसे…?
महिला ने कहा- इनकी जब मर्ज़ी होती है मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं….
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं अपने कान की मशीन निकाल देते हैं…!!

 

By Akash