पति : मुन्ना कब से रो रहा है।
इसे लोरी सुनाकर सुला क्यों नहीं देती ?
पत्नी :लोरी सुनाती हूं तो पड़ोसी कहते हैं कि
भाभी जी इससे अच्छा तो मुन्ने को ही रोने दो


पत्नी : मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूँ।
यह सुनकर पति बहुत खुश हुआ।
लेकिन पत्नी को दिखाने के लिए बोला :
“मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा”।
पत्नी : ठीक है तो फिर नहीं जाती।

एक आदमी अपने ससुराल गया…
सास ने सात दिन तक उसे…
पालक का साग खिलाया…
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे…?
दामाद – आप बस खेत दिखा दो,मैं खुद चर आऊंगा…!!!

बैंक मॅनेजर : कॅश खत्म हो गया है कल आना
संता : लेकिन मूझे मेरे पैसे अभी चाहिए
बैंक मॅनेजर : देखिए आप गूस्सा मत करिए, शांती से बात किजिए
संता : ठीक है बूलाओ शांती को, आज उसी से बात करूंगा

टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ..
लड़का:- सर पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है.
टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का : …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं..

रात को कमरे का ताला खराब हो गया था।
बीबी ने टार्च मुझे थमाई और खुद ताला खोलने में लग गई
काफी समय गुजर गया लेकिन ताला खुलने का नाम ही नही ले रहा था
बीबी का पारा सातवें आसमान को छूने लगा।

फिर उसने टार्च पकड़ ली और मुझे कहा कि तुम कोशिश करो।
मैंने कोशिश की और ताला झट से खुल गया।
बीबी मुझ पर बरस पड़ी और कहने लगी
अब पता चला? टार्च कैसे पकड़ते हैं

कल अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा ‘बीवी को कैसे नियंत्रित रखें’
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया : सुबह टहलने जाएं,
ज्यादा हरी सब्जियां खाएं,क्रोध न करें,खान पान का विशेष ध्यान रखें,
रेगुलर चेक अप करवाएं, वगैरह वगैरह…
बाद में फिर से ध्यान से पढ़ा, दिमाग ख़राब हो गया, लिखा था
‘बीपी को कैसे नियंत्रित रखें’अब आंखें चेक करवानी पड़ेगी…


लड़की रोते हुए लड़के को देखकर बोली,
लड़की : रो क्यों रहे हो???
लड़का : मैंने आज तक किसी भी लड़की को किस नहीं किया
लड़की : रो मत ये ले मुझे Kiss करले,
किस लेने के बाद लड़का हंसने लगा,लड़की : क्यों हंस रहे हो ????
लड़का : ऐसे रो रो कर मैंने मोहल्ले की सारी लड़कियों को Kiss कर लिया

एक क्लास में एक लड़का रोज़ चुपके-चुपके लड़की को देखा करता था,
एक दिन उस लड़के ने उस लड़की को I Love You बोल दिया,
ये सुनके लड़की ने लड़के से पूछा : अगर मैं I Love You 2 बोल्दु तो तू क्या करेगा,
ये सुनके लड़का बोला : मैं तो खुसी से मर ही जाऊंगा
तो फिर लड़की बोली : जा नहीं बोलती I Love You 2, जी ले अपनी जिंदगी

चिंटू जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर पिता से हस्ताक्षर करवाने गया,
तो चिंटू के पिता ने उसपे अंगूठा लगा दिया,
तो चिंटू ने पूछा : पापा आप तो Engineer हो फिर अंगूठा क्यो लगाया??
तो ऐसे में बाप बोला : बेटा जैसे तेरे Marks है ना ,
उससे तेरी teacher को पता नहीं लगना चाहिए की तेरा बाप पढ़ा लिखा है|

पहली सहेली- तेरा बेटा कितना क्यूट है….!
दूसरी सहेली- हां, मेरे पति पर गया है….!
पहली सहेली- मुझे भी ऐसा ही लड़का चाहिए…..!
पति- तो कल आ जाओ घर..!
फंस गया बेचारा…पति अब हॉस्पिटल में एडमिट है.!!

By Anisha