आज बीवी की बनाई पनीर की सब्जी में
पनीर ढूंढने से भी नहीं मिल रहा था…!
हिम्मत करके पूछा, तो बोली – चुपचाप खा लो,
सब्जी का नाम ही ‘खोया पनीर’ है…!

लड़का (रोमांटिक अंदाज में) – जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं…!
लड़की – सो स्वीट… क्या लाए हो…?
लड़का – जूं निकालने वाली कंघी…!
फिर लड़के की हुई जोरदार कुटाई…!

बड़ी कंप्यूजन है…संता की नई-नई शादी हुई, संता बहुत कंफ्यूज हो गया
बंता ने पूछा क्या हुआ?
संता- यार मेरी बीवी की स्माइल देखकर मैं कंफ्यूज हो जाता हूं
बंता- मतलब?
संता- वो जब भी हंसती है… पता ही नहीं चलता..हंसकर देख रही है या देखकर हंस रही है…

 

12 साल बाद पति जेल से छूटा
मैले कुचैले कपड़ों में बहुत थक्का
हुआ घर पहुंचा। घर पहुंचते ही
बीवी चिल्लाई – कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?पति वापिस जेल चला गया।

 

 

मरीज – डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है…?
डॉक्टर – क्या समस्या है…?
मरीज – दो-चार दिन से लीवर में दर्द हो रहा है…!
डॉक्टर – शराब पीते हो…?
मरीज – हां, पर छोटा पैग ही बनाना, अभी मूड नहीं है…!

 

मनोज – पापा ! आप अन्धेरे से डरते है ?
पापा – नहीं बेटा |
मनोज – बादल, बिजली, और शोर से ?
पापा – बिल्कुल नहीं |
मनोज – इसका मतलब है पापा,
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते है |

टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में
प्रयोग करके बताओ- “मुंह में पानी आना
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया
“मेरे मुंह में पानी आ गया !“
टीचर- गेट आउट

 

एक बहुत ही काला और बदसूरत पति
अपनी पत्नी से कहता है…
पति- हमारा बच्चा प्यारा होना चाहिए
पत्नी- सुनो जी ठीक से सोच लो.
बच्चा प्यारा होना चाहिए ना.ठीक है, बाद में मुझे कुछ न बोलना!!!

पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही….?
सहेली- अरे क्या बताऊं यार….?
रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे और…
गाड़ी चलने लगी और वह स्टेशन पर ही रह गए….!
पत्नी (सहेली से)- तुम्हारी पीड़ा में समझ सकती हूं…तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा….!!

एक दिन सोनू अपनी पत्नी को मेले में घुमाने ले गया.
मेले में एक चित्रकार उसके पास आया और बोला
चित्रकार- सर, मैडम की तस्वीर बनवा लिजिये,ऐसी तस्वीर बनाऊंगा जो बोल उठेगी.
सोनू- नहीं बनवानी साले, पहले से ही इतना बोलती है.
उपर से तस्वीर भी बोलेगी तो कहां जाऊंगा!!!

प्रेमी- क्या तुम्हें पता है कि संगीत में इतनी ताकत होती है
कि पानी भी गरम हो जाता है….!
प्रेमिका- हां हाँ जरूर, क्यों नहीं जानता…!
सोचो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल (उबल) सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं…!!

एक बार की बात है एक लड़के को एक लड़की से प्यार हुआ…!
देर रात को लड़का रोज लड़की को फोन किया करता था….
एक बार फोन लड़की की मम्मी ने उठा लिया….!
लड़का धोड़ा घबराते हुए बोला- आंटी जी पायल है क्या…?
आंटी ने झट से जवाब दिया- हाँ है न दोनों पैरों में है और चप्पल भी है…!!

By Akash