साउथ इंडस्ट्री के गॉड फादर माने जाने वाले एक्टर सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस साउथ में ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में हैं। फैंस के लिए रजनीकांत महज एक एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि वे उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। रजनीकांत अपने फैंस के बीच केवल एक्टिंग को लेकर ही नहीं बल्कि अपने नेक कर्मों को लेकर भी काफी मशहूर हैं।

आपको मालूम ही होगा कि रजनीकांत दान धर्म में भी काफी यकिन रखते हैं। बताया जाता हैं कि वे अपनी कमाई का आधा हिस्सा केवल दान करने में लगा देते हैं। रजनीकांत साउथ के उन सफल एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने केवल साउथ में ही हीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग के हुनर से करोड़ों लोगों का दिल जीता हैं।

रजनीकांत को फैंस इसी नाम से जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रजनीकांत का असल नाम कुछ और ही हैं। जी हां रजनीकांत का असल नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। इसके अलावा उनके फैंस उन्हें थलाइवा के नाम से भी जानते हैं। रजनीकांत अब 71 साल के हो चुके हैं जिसमें से उन्होंने 46 वर्षों से ज्यादा समय फिल्मों करियर को दिया हैं।

रजनीकांत की कुल नेटवर्थ

आज भी किसी फिल्म में जब रजनीकांत को देखा जाता हैं तो फैंस केवल उनके नाम सेे ही उस फिल्म के दिवाने हो जाते हैं। अपने 46 सालो के  करियर में उन्हेंने 150 से ज्यादा फिल्में की हैं। आज भी रजनीकांत फिल्में करने से मना नहीं करते हैं। ऐसे में आज हम आपको रजनीकांत की संपत्ती के बारे में बताने वाले हैं। वे इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स में से हैं। वे अपनी फिल्मों की फीस को लेकर बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार्स को भी टक्कर देते हैं।

वर्तमान में रजनीकांत की एक फिल्म के लिए 55 करोड़ रुपये फीस हैं। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक रजनीकांत की कुल संपत्ति 360 करोड़ रुपये है। उनके पास 110 करोड़ रुपये की निजी निवेश राशि भी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत अपनी सालाना आमदनी का आधा हिस्सा दान करते हैं।

आलीशान बंगले और लग्जरी कार के मालिक

रजनीकांत के घर के बारे में आपको बता दें कि वे अपने परिवार के साथ चेन्नई में अपने एक बड़े और आलीशान घर में रहते हैं। रजनीकांत के इस घर की कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा रजनीकांत के पास पुणे में एक बहुत बड़ा और आलीशान बंगला भी है। घर ही नहीं रजनीकांत के पास कारों का भी काफी अच्छा खासा कलेक्शन हैं।

रजनीकांत के पास ऑडी एक्सक्लूसिव और मटैलिक सिल्वर जैगुआर गाड़ियां हैं। इसमें मटैलिक सिल्वर जैगुआर की कीमत 65,08,843 रुपये है। वहीं उनके पास पांच नॉन-लग्जरी गाड़ियां भी हैं, इनमें एम्बेसडर गाड़ी भी शामिल है। आपको बता दें कि रजनीकांत फोर्ब्स इंडिया रिचेस्ट सेलेब्रिटी लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं।

By Rubi