हर किसी की जिंदगी में शादी का अलग ही महत्व होता हैं। हर इंसान की ख्वाइश होती है कि वह अपनी शादी बड़ी ही धूमधाम से करें। लेकिन हर किसी के लिए यह संभव नहीं हो पाता हैं। हालांकि कुछ लोग इसे संभव कर भी पाते हैं। उन लोगों में से बॉलीवुड स्टार्स भी एक हैैं। आज हम भी आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी शादियों के बारे में बताने वाले हैं। जहां पर पैसा पानी की तरह बहाया गया था। बॉलीवुड की इन शादियों को ग्रैंड शादियों में गिना जाता हैैं।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल शिल्पा शेट्टी की शादी में बॉलीवुड की ग्रेंड शादियों में शामिल हैं। आपको बता दें कि साल 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की थी। इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। इस शादी में मंडप से लेकर वेडिंग कॉस्ट्यूम तक काफी महंगे थे। आपकों बता दें कि शिल्पा शेट्टी के शादी के लिए असली हीरे और नीलम से बनी ज्वैलरी ली थी। इसके अलावा उन्होंने 5 करोड़ की अंगूठी बनवाई थी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस शादी में लगभग 50 करोड़ तक का खर्चा आया था। ये शादी उस समय की सबसे मंहगी शादी में से एक थी।

मल्लिका रेड्डी

मल्लिका रेड्डी की शादी भी देश की ग्रेंड वेडिंग में से एक मानी जाती हैैं। आपको बता दें कि मल्लिका रेड्डी जीवीके ग्रुप के मालिक कृष्ण रेड्डी की पोती हैं। उन्होंने साल 2011 में बिजनेस मैन सिद्धार्थ रेड्डी के साथ शादी कर ली। आपको बता दें कि सिद्धार्थ रेड्डी इंदु ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के मालिक इंद्री श्याम प्रसाद रेड्डी के बेटे है। मल्लिका रेड्डी और सिद्धार्थ रेड्डी की शादी हैदराबाद में की गई थी। इस शादी का का खर्चा 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बताया जाता हैं। इस शादी में रेड्डी परिवार से 5000 लोगों को न्योता भेजा गया था। इनमे फ़िल्म जगत और राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल थे।

सुब्रत रॉय के बेटे

देश की ग्रेंड शादियों में ये शादी भी शामिल हैं। इस शादी में खर्च हुए पैसों के बारे में जानकर आपको भी यकिन नहीं होगा। जी हां आपको बता दें कि इस शादी में करीब 552 करोड़ तक का खर्चा आया था। हम जिस शादी की बात कर रहे हैं। वह सहारा इंडिया ग्रुप के मालिक सुब्रत रॉय की बेटों की शादी है। आपको बता दें कि सुब्रत रॉय ने यहां अपने दोनों बेटों की एक साथ ही शादी की थी।

By Rubi