बॉलीवुड सितारों की बात करें तो अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ अपने लव अफेयर्स और रिलेशनशिप्स को लेकर इन्हें अक्सर ही खबरों और सुर्खियों में देखा जाता है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कहीं जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी के कुछ ऐसे ही लव अफेयर्स से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनमें असफल होने के बाद इनकी शादी बोनी कपूर के साथ हुई| तो चलिए हम एक-एक करके आपको बताते हैं उनसे सितारों के बारे में जिनके साथ अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम जुड़ा पर इनकी प्रेम कहानी सफल नहीं हो सकी…

जितेन्द्र

फिल्म हिम्मतवाला में नजर आई बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र और अभिनेत्री श्रीदेवी की जोड़ी को दर्शकों का काफी सारा प्यार मिला था| इसी वजह से इन दोनों की जोड़ी को एक के बाद एक कई अन्य फिल्मों में भी देखा गया था| और इसी बीच इन दोनों के बीच नज़दीकियां भी बढ़ने लगी थी| बॉलीवुड में इन दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें भी जोर पकड़ने लगी थी| लेकिन बाद में श्रीदेवी नें ही जितेंद्र से दूरी बना ली और इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा के वह शादीशुदा जीतेंद्र की जिंदगी में दखल देने की सोच बिल्कुल भी नहीं रखती हैं|

मिथुन चक्रवर्ती

जितेंद्र के बाद श्रीदेवी का नाम बॉलीवुड के डिस्को डांसर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा| और इनकी जिंदगी में वक्त तो ऐसा आ गया था जब श्रीदेवी को मिथुन चक्रवर्ती की तीसरी पत्नी कहा जाने लगा था| उन दिनों ऐसी भी खबरें सामने आई थी के श्रीदेवी के साथ मिथुन चक्रवर्ती ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी| पर बाद में जब मिथुन चक्रवर्ती को यह बात पता चली उनकी पत्नी योगिता बाली खुद को खत्म करने की कोशिश करने लगी हैं तो अपना बसा बसाया घर बचाने के लिए तो वह हमेशा के लिए श्रीदेवी से दूर हो गए|

Indian Bollywood actress Sridevi Kapoor attends the ‘Umang Mumbai Police Show 2018’ in Mumbai on late January 13, 2018. / AFP PHOTO / Sujit Jaiswal (Photo credit should read SUJIT JAISWAL/AFP/Getty Images)

विजय अमृतराज

श्रीदेवी की जिंदगी में अगले शख्स विजय अमृतराज रहे जिनके साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर श्रीदेवी काफी अधिक खबरों और सुर्खियों में नजर आई| बात करें अगर विजय अमृतराज की तो अपने द्वार के एक दिग्गज टेनिस प्लेयर हुआ करते थे जिनके साथ कुछ वक्त तक श्रीदेवी का रिलेशनशिप चला था| पर बाद में जब शादी तक बात पहुंची तो श्रीदेवी ही इस रिश्ते से पीछे हट गई|

अरविंद स्वामी

इनके बाद चौथी बार श्रीदेवी का नाम अरविंद स्वामी के साथ जुड़ा जो की उम्र में उनसे पूरे 7 साल छोटे थे| और शायद यही वजह रही के श्रीदेवी ने अपने इस रिश्ते को अधिक सीरियस नहीं लिया और बाद में दोनों अलग भी हो गए|

बोनी कपूर

लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर बोनी कपूर का है जिनके साथ श्रीदेवी का रिश्ता जुड़ा और इस रिश्ते के साथ श्रीदेवी को होम ब्रेकर का टैग भी मिल गया| बता दे श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर की शादी भी हुई और इस शादी से श्रीदेवी दो बेटियों की मां भी बनी| जानकारी के लिए बता दें श्रीदेवी संग शादी के लिए बोनी कपूर ने भी अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दिया था|

By Akash