लड़की का फ़ोन आता है लड़के को
लड़का : हाँ ! कितने का recharge करवाऊं ?
लड़की : तुम्हे क्या लगता है मैं हर बार recharge
करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूँ क्या ?
लड़का : तो ?
लड़की : 2 ड्रेस दिलवा दे ना

लड़की का मोबाइल बैलेंस खत्म हो जाता है…
वो customer care फ़ोन करती है
और पूछती है 1 msg 10 लोगों को एक साथ भेजना है कैसे भेजू ?
customer care: क्या msg है?
लड़की : जानू , मेरा बैलेंस खत्म हो गया है जल्दी से 100 का recharge करवा दो…

 

लड़की : तुम मुझसे कितना प्यार करते हो ?
लड़का: जान से भी ज्यादा।
लड़की: मेरे लिए चाँद तारे तोड़ कर लाओगे ?
लड़का: तो करवाचौथ तेरे बाप के टकले को देखर मनाएँगे ?

 

प्रेमिका- हैलो! कहाँ हो?
प्रेमी – मोटीवेट कर रहा हूँ।
प्रेमिका- किसे?
प्रेमी – किसे क्या मतलब? तेरा वेट कर रहा हूँ एक घंटे से .. मोटी!

 

मैं पागल तेरे पीछे..
तू पागल किसी और के पीछे..
और वो पागल किसी और के पीछे..
मतलब सारे पागल आगे पीछे.

 

एक लड़का क्लास में लड़की को रोज चुपके चुपके देखा करता था,
एक दिन लड़का बोला – I Love You,
लड़की – अगर मैं भी I Love You बोलूँ, तो तुमको कैसा लगेगा?
लड़का – जानम, मैं तो ख़ुशी से मर जाऊँगा,
लड़की बड़ी चालाक निकली,
तिरछी नजर घुमा के बोली- जा नहीं बोलती, जी ले अपनी जिंदगी

 

लड़की : तुम्हारा शिक्षण क्या है ? हिंदी में बताओ।
लड़का : नेत्र चाय नेत्र।
लड़की : अब, ये क्या है ?
लड़का : आई टी आई…!!
लड़की कोमा में…!!

 

पप्पू को 20 साल बाद फांसी होने वाली थी.
पुलिस- तुम्हें कल सुबह 5 बजे फांसी दी जाएगी
यह सुनकर पप्पू जोर-जोर से हंसने लगा…
पुलिस- क्यों हंस रहे हो?
पप्पू- मैं तो सुबह 8 बजे तक सोता हूं!!

 

पत्नी (गुस्से में)- मैं घर छोड़ कर जा रही हूं
पति(गुस्से में)- हां, जान छोड़ो अब
पत्नी- बस आपकी यही जान कहने की आदत
ना हमेशा मुझे रोक लेती है!!

 

चार शराबी एक जनाजे को उठाकर जल्दी-जल्दी कब्र के ऊपर से जा रहे थे.
ये देखकर वहां गुजरने वाले एक आदमी ने कहा….
आदमी- ओए शर्म करो नीचे मुर्दे हैं!
शराबी- तो उपर कोन सा हमने वर्ल्ड कप उठा रखा है

 

बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो…..?
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूं…..!
बंता ने हंसते हुए जवाब दिया-
गलत जवाब दोस्त…..
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा…..?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल एक ही केला खा सकते हो….!!

एक नई शादीशुदा औरत कोक पी रही थी….
अचानक उसकी कोक में एक मच्छर गिर गया…..!
औरत ने उसे निकाला तो मच्छर बोला, “माँ”
औरत- तूने मुझे मां क्यों कहा…..?
मच्छर- मैं तेरी कोक से निकला हूं, मां….!!

 

Offline रहता हूं तो सिर्फ दाल, रोटी, नौकरी एवं…..
परिवार की ही चिंता रहती है…..!
Online होते ही धर्म, समाज, राजनीती, देश, विश्व….
और पूरे ब्रह्माण्ड की चिंताए होने लगती है…..!
आम भारतीय नागरिक….!!

टीचर (क्लास में उपस्थित छात्रों से)-
बताओ तो जरा, जंगल के जानवर किससे डरते हैं….?
घोंचू- जंगल के राजा शेर से
टीचर ने दूसरा गोला दागते हुए प्रश्न पूछा- और शेर….?
पोंचू- जी आप जैसी हॉट शेरनी से

स्कूल मे एक दिन टीचर संजू से-
तुम बड़े होकर क्या बनोगे….?
संजू- मेम मै बड़ा होकर सी. ए (CA) बनूँगा,
सभी महानगरों मे मेरा बिजनेस चलेगा, हमेशा हवाई यात्रा करूँगा,
हमेशा 5 स्टार होटल मे ठहरूँगा, हमेशा 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे,
मेरे पास सबसे महंगी कार होगी, मेरे पास सबसे महंगे….

टीचर- बस संजू बस…..
बच्चों आप सब को इतना लम्बा जवाब देने की आवश्यकता नही है,
सिर्फ एक लाइन मे जवाब देना…!
अच्छा पिंकी तुम बताओ तुम बड़ी होकर क्या बनोगी….?
पिंकी- संजू की पत्नी….!!

 

 

By Akash