एक पति ने अपने गुरु से पूछा- स्वामी जी,
पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है…!
आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है, तो देखता हूं कि…
मेरी पत्नी सिर तक चादर से ढंक कर सोई रहती है…
और एक प्रकाश पुंज उसके सिर के पास फैला रहता है…!
क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैवीय शक्ति है…?

गुरु जी- बेटा अपनी बुद्धि लगाओ,
तुम्हारी पत्नी चादर के अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी…!
दैवीय शक्ति के चक्कर में ना पड़कर, जल्दी से अपने मोबाइल का…
पासवर्ड बदल दो नहीं, तो भविष्य में तलाक के योग बन जाएंगे…!!

एक आदमी वोट डालने गया और EVM के सामने बड़ी….
देर तक बिना वोटिंग किये खड़ा था….!
पोलींग ऑफ़िसर ने उससे पूछा- भाई साहब, इतनी देर हो गयी,
क्या सोच रहे हो….?
आदमी बोला- रात को जिसने पिलायी थी,
उसका चुनाव चिन्ह याद नहीं आ रहा….!!

दो बुज़ुर्ग अदालत में तलाक के लिए गए…
जज ने पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप…?
महिला बोली- जज साहब! मेरे पति मुझ पर
मानसिक अत्याचार कर रहे हैं…!

जज ने पूछा- वो कैसे…?
महिला ने कहा- इनकी जब मर्ज़ी होती है मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं….
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं अपने कान की मशीन निकाल देते हैं…!!

 

कालू पड़ोसी के घर में खिड़की से झाँककर टीवी देख रहा था,
एक लड़का रोमांटिक होकर लड़की को kiss कर रहा था,
अचानक कालू को जोरदार चांटा पड़ा…!
लड़का- क्या देख रहा है….?
कालू- भाई मारा क्यों टीवी देख रहा हूँ!
लड़का- साले लाइट गयी हुई है, वो मेरे भैया भाभी हैं.!!

 

आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू :- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला :- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू :- नहीं, साहब बीवी देगी

पप्पू ने गुस्से में अपनी पत्नी को फोन लगाया..
पप्पू- कहां रह गई रात के 12:00 बज गए हैं..?
इतनी रात में किसके साथ है..?
पत्नी- अरे जानू यहां जाम लगा है..!
पप्पू- ओ हो.. तो कब तक आओगी..?
पत्नी- पता नहीं क्योंकि अभी तो पहला ही जाम लगा है..!!

एक लड़की अपनी मां से फोन पर बात कर रही थी….
लड़की- मां, आपने कैसे लड़के से मेरी शादी करवाई है…..!
मां- क्यों, क्या हुआ बेटी…..?
लड़की- वो लड़का तो हमेशा नशे में ही रहता है….!

मां (आश्चर्य से)- तो ये बात तू अब बता रही है, शादी के 2 साल बाद….?
लड़की- अरे, मुझे भी कहां मालूम था, वो तो कल रात बिना शराब पिए….
घर आया तब मुझे पता चला…!!

पत्नी- सुनते हो, अखबार में छपा है कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक है…!
शराबी पति- तो क्या इसे बंद कर दूं….?
पत्नी- जी बिल्कुल, वादा करो कि आज से ये सब बंद कर दोगे…!
पति- मैं तुमसे जो वादा करता हूं उसे कभी नहीं तोड़ता….!
अब कल से घर में अखबार आना बंद….!!

एक शराबी दारू पी पी कर मर गया…
लेकिन उसकी दारू के प्रति श्रद्धा तो देखो-
वो मर के भी यह कह गया…
शराब तो ठीक थी….
पर मेरा लिवर ही कमज़ोर निकला..!!

लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए।
लड़की वाले – कितना कमा लेते हो?
लड़का – इस महीने दो करोड़ कमाया।
लड़की वाले – फिर क्या हुआ?
लड़का – बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया
और सारी कमाई चली गई।

 

By Akash