अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दुनिया का दिल जीतने वाली  अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में  अपनी एक अलग पहचान बनाई है और  मौजूदा समय में ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं और वह दर्शकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय भी हैं|  ऐश्वर्या राय ने  बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है और वह लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर  एक बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब हुई है|

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी  अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं और आज  दुनिया भर में ऐश्वर्या बच्चन की गजब की फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है | ऐश्वर्या राय की  प्रोफेशनल लाइफ जितने सुपरहिट रही है उतनी ही इनकी रियल  लाइफ भी  सुपरहिट रही है और आज ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू बन चुकी है और वो  अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ बहुत खुशहाल जिंदगी बिता रही है|

इसी बीच ऐश्वर्या राय से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है दरअसल अभी हाल ही में एक 19 साल के लड़के ने  ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर   ऐश्वर्या राय के फैंस काफी ज्यादा हैरान है| बता दे 19 वर्षीय लड़के के बारे में ज्यादा जानकारी तो प्राप्त नहीं है परंतु इस लड़के ने ऐसा दावा किया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी माँ है और वो  ऐश्वर्या का बेटा है|

इस लड़के ने ऐश्वर्या को अपनी मां बताते हुए यह दावा किया है कि उसका जन्म साल 2002 में  आईवीएफ तकनीक की मदद से लंदन में हुआ था  और इस लड़के ने  अपने पिता के नाम का भी खुलासा किया है | इस लड़के ने बताया है कि उसके पिता का नाम आदिवैलू रेड्डी हैं और मां का नाम ऐश्वर्या राय है हालांकि इस  लड़के के पास इस बात का कोई भी पुख्ता सबूत नहीं है परंतु उसका यह कहना है कि उसके जन्म के कुछ सालों के बाद ही सभी सुबूत मिटा दिए गए थे|

बता दें इस  लड़के की बातों पर कोई भी यकीन नहीं कर रहा है पर इन दिनों इस लड़के की तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है | यह लड़का हर तरफ चर्चाओं का विषय बना हुआ है|  इस लड़के का यह भी कहना है कि  उसका पालन पोषण ऐश्वर्या राय की मां वृंदा और उनके पिता कृष्णा राज ने किया है और उसने बताया की  करीब 2 सालों तक उन्होंने उसका पालन पोषण किया और फिर उसे विशाखापट्टनम छोड़ आए थे|

इस  लड़के के मुताबिक उसके जन्म के बाद ही  सभी सुबूत मिटा दिए गए थे जिससे यह साबित हो सके कि वह ऐश्वर्या राय का बेटा है| वही इस लड़के के  ऐसा दावा करने के बाद हर कोई हैरान है| इस लड़के ने यह भी कहा है की  वह ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों को ही अपना मां-बाप मानता है और उन्हीं के साथ  रहना भी चाहता है परंतु लड़के के पास इस बात का कोई भी सबूत नहीं है और इसी वजह से कोई भी उसकी बातों पर यकीन नहीं कर रहा है  बल्कि हर कोई उसकी बातों पर  मजे ले रहा है और लोग इसपर  अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं|

 

By Anisha