हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं. हमें यकीन है कि इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी रुकेगी नहीं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

जाट दिल्ली गया और रेलवे स्टेशन पर…
अखबार वालों से कहा-
जाट- एक अखबार देना….!
अखबार वाला- हिंदी या अंग्रेजी का….?
जाट- भाई कोई सा दे दे, मने तो रोटी लपेटनी है….!!

डॉक्टर अपनी बीवी बच्चों के साथ आराम से सो रहा था…
तभी एक फोन आया…
आदमी- डॉक्टर साहब, आपने मुझे जो दवाई दी थी…
उससे मेरी उल्टियां तो बंद हो गयीं…
लेकिन सांस बहुत तेजी से चल रही है….!
डॉक्टर (गुस्से में)- चिंता मत करो सुबह तक वो भी बंद हो जाएगी….!!

एक भक्त की तपस्या से खुश होकर प्रभु बोले- बोल बच्चा क्या चाहिय…?
भक्त बोला- प्रभु धरती से आसमान तक सडक बना दो….!
प्रभु- मुश्किल है, कोई और वर मांगो…!
भक्त- प्रभु पत्नियों को समझदार, सुशील और शांत बना दो…!
प्रभु- सडक सिंगल बनाउ या डबल….??

लड़का- I Love You…
लडकी बोली- मैं तो इतनी सुंदर भी नहीं हूं….!
तुम्हें तो मुझसे भी सुंदर कोई मिल सकती है, मैं ही क्यूं….?
लड़का- बस तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो….!
लड़की- अरे पागल अपने पीछे देखो मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की पीछे आ रही है….?

लड़का पीछे मुड़ा लेकिन वहां कोई नहीं था….
लड़का- यहां तो कोई नहीं है….?
लड़की- बेटे यह तो तेरा टेस्ट था जिसमें तू फेल हो गया,
अगर तू मुझसे सच्चा प्यार करता तो…
कभी पीछे मुड़कर नही देखता….?
मोरल- लड़कियां बहुत तेज होती हैं….!!

अर्ज़ किया है….
बेज्जती और बीवी अजीब चीज़ होती है…
गौर फरमाइए…..
बेज्जती और बीवी अजीब चीज़ होती है…
अच्छी तभी लगती है जब दूसरे की होती हैं….!!

स्कूल मे टीचर बच्चो से…..
टीचर- आज कुछ मजेदार पहेलियाँ
पूछती हूँ जवाब सोचकर बताना…!
बच्चें- जी मेडम…!
टीचर- ऐसा कौन-सा पान है जिसको खाया नहीं जा सकता….?

पप्पू- पप्पू जोर-जोर से पेट पकड कर हँसने लगा….!
टीचर- क्या हुआ पप्पू? इतनी हँसी क्यों आ रही है….?
पप्पू- टीचर आप भी ना कैसे-कैसे सवाल करती हैं…. “स्तनपान”
टीचर- नालायक, गधे “जापान”

लड़की- बाबा, मेरे मोबाइल में
बैलंस नहीं रहता…. क्या करूं…?
निर्बल बाबा- बॉयफ्रेंड है या नहीं….?
लड़की- नहीं…!
निर्बल बाबा- बस इसलिए कृपा रुकी है,
बॉयफ्रेंड बना लो… कृपा शुरू हो जाएगी…!!


बाप अपने बेटे से…
बाप- तुम सिगरेट पीते हो….?
बेटा- नहीं पापा, मैंने तो आजतक छुआ तक नहीं है….!
बाप- तो ये ले 10 रुपये और मेरे लिए एक गोल्ड फ्लेक ले आ….
बेटा- 2 रुपये और दो…..12 की आती है….!
दे चप्पल…. दे चप्पल….साला…. बाप को उल्लू बनाता है….!!

एक नारी का भावुक सन्देश आज के युवा के नाम….
मैं एक बेटी हूँ और मैं एक बहन हूँ….!
मैं एक बीवी हूँ और मैं एक माँ भी हूँ….!
पर खबरदार जो किसी ने आंटी बोला तो….!!

चालीस पार करने के बाद बहुत तकलीफ होती है….
कुछ अच्छा नहीं लगता….!
तीस पर थे तब कितना अच्छा लगता था…..!
कितना उत्साह था life में…..!
कभी भी कहीं भी जा सकते थे….!
अब बाहर निकलने का मन ही नहीं करता….!

बीस पर थे तब तो बहार ही कुछ और थी….!
कितना भी काम कर लो, थकते नहीं थे…..
पर अब तो किसी काम में मन नहीं लगता….!
45 पार में तो ना जाने क्या होगा सोचकर ही डर जाते हैं….!
उम्र की बात नहीं, तापमान की बात है…..!!

By Akash