हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तभी तो हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु लोगों को हर दिन हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। हंसने-हंसाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक आएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला…

वकील जज से बहस कर रहा था।
वकील- माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15
के अनुसार मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाए
जज: किताब पेश की जाए।

किताब जज के सामने पेश की गई।
जज ने पेज नंबर 15 खोला, उसमें 2000 के पांच नोट थे
जज ने मुस्कुरा कर कहा-
इस तरह के 2 सबूत और पेश किए जाए।

संता ने चैलेंज किया कि वह कुतुब मीनार को
सिर पर रख कर मुंबई ले जा सकता है।
इस पर सारी मीडिया वहां पहुंच गई…!
तब संता ने मीडिया से कहा –
बस कोई कुतुब मीनार उठा के उसके सिर पर रख दे,,,

भगवान को गुस्सा कब आता है?
जब .. जब कोई लड़की शादी से पहले प्रेगनेंट हो जाये..
और उसकी माँ कहे,
“हे भगवान ये तूने क्या किया,,,

पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है,
लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा..
पति – अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना !
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही.
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है.,,

रिंकू ने मंटू से कुछ रूपये उधार मांगे,
रिंकू- मंटू, यार मुझे कुछ रूपये उधर दे दे,
मंटू-क्यों, क्या हुआ
रिंकू-यार, मुझे गर्ल फ्रेंड को मूवी दिखाने ले जाना है
फिर क्या मंटू ने रिंकू को जमकर धोया

भोलू- जी सर, बिल्कुल किया है!
मास्टर- कौन सा?
भोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी,
मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।

साली ने चिकन बनाया…
जीजा- साली साहिबा मुर्गे की टांग कहां है !
साली- मुर्गा लंगड़ा थाजीजा- और कलेजा कहां है
साली- वह तो मुर्गी ले गई ना
जीजा- दिमाग कहां है
साली- अरे जीजू मुर्गा शादीशुदा था इसलिए दिमाग नहीं था!

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं,
किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी।

दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?

लड़की को एक अनजान नंबर से फोन आया
लड़की- कौन हो तुम? क्यों फोन किया ?
लड़का- जी आपका नाम क्या है? लड़की- शीतल
लड़की- अब बताइए आपका नाम क्या है? लड़का- पेयजल
लड़की- कमीने मेरा मजाक उड़ाता है लड़का- सॉरी मेम, मेरा मतलब था- “फैजल”

By Anisha