अपने बच्चों के नाम के लिए भला कौन पैरेंट्स नहीं सोचते हैं। हर कोई यहीं चाहता हैं कि उसके बच्चों का नाम सबसे हटके और ऐसा हो जो कि उसे ओरो से अलग और ज्यादा आकर्षक बनाए। ऐसा ही कुछ भारतीय पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने किया हैं। श्रीसंत ने अपनी बेटी का नाम काफी सोच समझ कर सही मतलब के साथ रखा हैं। श्रीसंत की बेटी के नाम को जानने के बाद आप खुद भी कहेंगे कि सच में बहुत ही सुंदर नाम रखा है।

आइए आपको बताते हैं कि श्रीसंत ने आखिर अपनी बेटी के लिए क्या नाम रखा हैं। आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर ने अपनी बेटी का नाम सानविका रखा हैं। सानविका नाम सांवी नाम से बना है और इस नाम का मतलब होता है धन की देवी मां लक्ष्मी। आपको भी पता ही होगा कि मां लक्ष्मी को सांवी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी बेटी का नाम मां लक्ष्मी के नाम से रखना चाहते हैं तो आप इनमें से किसी एक नाम को चुन सकते हैं।

आरना

आरना मां देवी लक्ष्मी का नाम हैं। आरना का मतलब लहर या सागर है क्योंकि देवी लक्ष्मी दूधिया महासागरों के शक्तिशाली राजा की बेटी थीं। इसलिए उनका नाम आरना पड़ा।

अलामेलु

अलामेलु नाम भी मां लक्ष्मी का ही नाम हैं। इस नाम को ज्यादातर भारत के दक्षिणी भाग में पसंद किया जाता हैं।

अनन्या

इन दिनों अनन्या नाम सबसे ज्यादा प्रचलित हैं। नई पीढ़ी के पैरेंट्स अपनी बेटी के नाम के लिए ज्यादातर इस नाम को रखना पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि मां लक्ष्मी की एक नम अनन्या भी है। वह धन और समृद्धि की देवी हैं। यह नाम पवित्रता, उदारता, अनुग्रह, आकर्षण और सुंदरता का प्रतीक हैं।

भावनी

भावनी मां लक्ष्मी का ही दूसरा नाम हैं। इस नाम का मतलब भव की पत्नी माना जाता हैं। इस नाम को शक्ति की देवी के नाम से भी जोड़ा जाता हैं। और कहा जाता हैं कि मां लक्ष्मी शक्ति का ही अवतार हैं।

देविका

देविका नाम से ही आप समझ सकते हैं कि हम किसी देवी की बात कर रहे हैं। देविका नाम मां लक्ष्मी का ही दूसरा नाम हैं। बताया जात हैं कि बेटी को यह नाम देने से आपके घर में स्वयं लक्ष्मी का वास होगा।

ईशानी

ईशानी नाम ईश्वर की पत्नी को पुकारा जाता हैं। ईश्वर को भगवान विष्णु और उनकी पत्नी मां लक्ष्मी को ईशानी माना गया है। ऐसे में अपनी बेटी का नाम ईशानी रख कर आप उसे मां लक्ष्मी का नाम दे सकते हैं।

 

By Rubi