इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों का तांता जमकर लगा हुआ हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों के फैंस अपने चहिते खिलाड़ियों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। उनकी इसी उत्सुक्ता को कम करने के लिए ये खिलाड़ी भी समय समय अपने फैंस को नए नए तरीके से अपने आप से जुड़ी चीजों के बारे में बताते हैं।

ऐसे में जो लोग इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं वे चाहते हैं कि वे इन्हीं की तरह अपनी लाइफस्टाइल भी रखे लेकिन ये हर किसी के लिए तो संभव नहीं हैं। लेकिन जो लोग अपने चहिते खिलाड़ियों की तरह ही जीवन जीने या उनके जीवन जीने के तरीके को जानना चाहते हैं। उन्हें आज हम कुछ खास दिखाने वाले हैं।

युवराज के घर में गेस्ट की तरह रह सकते हैं फैंस

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह लाखों करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कन हैं। ऐसे में फैंस को तोहफा देते हुए युवराज सिंह ने अपने घर के दर्शन अपने फैंस को करवाए हैं। आपको बता दें कि युवराज ने हाल ही में अपने गोवा के घर की झलक फैंस को दिखाई है। यहं तक की युवराज ने अपने फैंस के लिए इस घर के दरवाजे भी खोल दिए हैं।

यानी कि अब फैंस यहां पर गेस्ट बनकर भी रह सकते हैं। अगर आप भी युवराज के घर का आनंद लेना चाहते हैं इसकी बुकिंग 28 सितंबर को दोपहर 1 बजे से कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस घर में करीबन 6 लोगों का ग्रुप रुक सकता हैं। गोवा में बना युवराज का ये घर ब्लू कलर का है।

छत भी हैं सबसे सुंदर

युवराज के घर की छत भी काफी सुंदर हैं। यहां बैठ कर कोई अपने सुकुन के पलों को बीता सकता हैं। उनकी छत से दिखते आस-पास के पेड़-पौधे हर किसी का लुभावना नजारा दिखते हैं। युवराज सिंह के इस घर में 3 बैडरुम और एक पूल भी है। इसके साथ ही इस घर में स्विमिंग पुल भी हैं। जो कि फैंस के मन को और भी ज्यादा मोहने वाला होगा।

By Rubi