टीवी पर इन दिनों काफी सारे रियलिटी शो  प्रसारित किए जा रहे हैं जो कि  दर्शकों    बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं  और इन्हीं रियलिटी शोस मे से एक है इंडियन आईडल जोकि सोनी टीवी पर  प्रसारित किया जा रहा है और  ये शो   लंबे समय से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है| बता दे   इंडियन आईडल रियलिटी शो के जजेस  से लेकर कंटेस्टेंट तक लोगो के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके है और वही इस साल इंडियन आइडल का सीजन 12 टीवी पर प्रसारित  किया जा रहा है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे  है |

वही आज हम  बात करने वाले हैं इंडियन आइडल सीजन 11 के  कंटेस्टेंट  सनी हिंदुस्तानी के बारे में जोकि इन दिनों काफी ज्यादा खबरों  में  बने हुए हैं और आज हम आपको सनी हिंदुस्तानी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं| बता दे  इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट सनी हिंदुस्तानी का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है  और एक समय में सनी हिंदुस्तानी अपने जीवन में काफी ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना कर चुके हैं  और वही सनी हिंदुस्तानी  जूते साफ करने तक का काम भी कर चुके हैं जिससे उनके परिवार का गुजारा होता था|

वही इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद सनी हिंदुस्तानी की किस्मत कुछ ऐसी पलटी की आज वो सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपने टैलेंट के दम पर काफी नाम और शोहरत कमा रहे है और सनी इन दिनों देश और दुनिया में अपने शोज कर रहे है जिससे उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हांसिल हो रही है और साथ ही वो इससे काफी अच्छी कमाई भी कर रहे है |इसी बीच सनी हिंदुस्तानी का एक विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस विडियो पर सनी के फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे है और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है |

बता दे हाल ही में सनी हिंदुस्तानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमे वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हाथों में हाँथ डाले एक दुसरे को प्यार से देखते हुए  नजर आ रहे है और सनी के साथ जो लड़की नजर आ रही है सनी उसे अपना सच्चा प्यार बता रहे है |बता दे सनी हिन्दुस्तानी जिस लड़की के साथ नजर आ रहे है उसका नाम रमडे है जो की मूल रूप से विदेशी है और वो नीदरलैंड की रहने वाली है वही रमडे के साथ अपनी खुबसूरत और रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए सनी ने ये कैप्शन लिखा है की ,”तुम हो मेरा सच्चा प्यार.. लंदन में एक साथ शो का मज़ा लेंगे”.

हाल ही में सनी हिंदुस्तानी एक शो के लिए लंदन गये हुए थे और वहां सनी हिंदुस्तानी के परफॉरमेंस को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और उनका शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल में तालियों से गूंज उठा था और वही इस शो में कई भारतीय दर्शक भी शामिल हुए थे जो की सनी के इस परफॉरमेंस को देखने के बाद सनी पर काफी गर्व महसूस कर रहे थे और सनी को खूब सराहना मिली थी |बता दे ये पहला मौका था जब सनी ने विदेश में जाकर अपने देश भारत का नाम यूँ रोशन किया है और आज सनी पर पूरा देश गर्व कर रहा है |

By Anisha